Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा के धानघोरी काजू जंगल में हाथियों का डेरा, ग्रामीणों में दहशत, वनकर्मी मुस्तैद

बहरागोड़ा प्रखंड के धानघोरी काजू जंगल में एक दर्जन से अधिक जंगली हाथियों के जमावड़े से मानुषमुड़िया और आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल बना हुआ है. भोजन-पानी की तलाश में ये हाथी रात के समय मटिहाना-चाकुलिया मुख्य सड़क पर आ जाते हैं,
Advertisement
Advertisement

Baharagora (Himangshu karan): बहरागोड़ा प्रखंड के धानघोरी काजू जंगल में एक दर्जन से अधिक जंगली हाथियों के जमावड़े से मानुषमुड़िया और आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल बना हुआ है. भोजन-पानी की तलाश में ये हाथी रात के समय मटिहाना-चाकुलिया मुख्य सड़क पर आ जाते हैं, जिससे न केवल जान-माल का खतरा बढ़ गया है, बल्कि किसानों की फसलों पर भी संकट मंडरा रहा है.

 

 


वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की निगरानी कर रही है और उन्हें सुरक्षित रूप से जंगल की ओर खदेड़ने के प्रयास में जुटी है. विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने, हाथियों को न उकसाने और रात के समय सड़क पर आवागमन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सख्त हिदायत दी है. लोगों ने प्रशासन से समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है. फिलहाल स्थानीय लोग सहमे हुए हैं और सतर्कता बरत रहे हैं.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही