Search

 
 
 

ट्रंप  से भिड़ना एलन मस्क को पड़ा भारी, नेटवर्थ में 33.9 अरब डॉलर की गिरावट, टेस्ला के शेयर  धड़ाम

व्हाइट हाउस के पूर्व अधिकारी और अमेरिकी मीडिया टायकून स्टीव बैनन ने राष्ट्रपति ट्रंप से अनुरोध किया है कि एलन मस्क के इमिग्रेशन स्टेटस की जांच कर उन्हें जल्द से जल्द अमेरिका से डिपोर्ट करें.
 

Washington  :  अमेरिकी  राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप  से भिड़ना एलन मस्क को भारी पड़ रहा है. दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क को टकराना महंगा पड़ रहा है. दरअसल बजट बिल को लेकर एलन मस्क ट्रंप से भिड़ गये हैं.

 

इस खबर के बाद  इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने वाली कंपनी टेस्ला के शेयर गुरुवार को धड़ाम हो गये. कंपनी के  शेयर 14फीसदी से ज्यादा गिर गये. टेस्ला को 152 बिलियन डॉलर का भारी नुकसान होने की खबर आयी.

 

 

 

ट्रंप के बिल में इलेक्ट्रिक व्हीकल की खरीद पर मिलने वाली टैक्स छूट को खत्म करने का प्रस्ताव है. बाइडेन सरकार नयी EV खरीदने पर 7,500 डॉलर की टैक्स छूट देती थी. ट्रंप इसे खत्म करने जा रहे हैं. इस बिल में प्रावधान है कि जो कंपनियां 2009 से 2025 के बीच दो लाख EV बेच चुकी हैं, उन्हें छूट नहीं मिलेगी. इसे एलन मस्क की टेस्ला के लिए झटका बताया जा रहा है.

 


व्हाइट हाउस के पूर्व अधिकारी और अमेरिकी मीडिया टायकून स्टीव बैनन ने राष्ट्रपति ट्रंप से अनुरोध किया है कि एलन मस्क के इमिग्रेशन स्टेटस की जांच कर उन्हें जल्द से जल्द अमेरिका से डिपोर्ट करें.   उन्होंने मस्क की कंपनी SpaceX को जब्त करने का भी अनुरोध किया है.

 

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के अनुसार टेस्ला के शेयर गिरे तो मस्क की नेटवर्थ में भी भारी गिरावट देखने को मिले. मस्क की नेटवर्थ में 33.9 अरब डॉलर घट गयी.  एक आकलन के अनुसार यह राशि पाकिस्तान के कुल डिफेंस बजट से तीन गुना है. 2024 में पाकिस्तान का डिफेंस बजट 11 अरब डॉलर था.

 

मस्क की नेटवर्थ अब मात्र 335 अरब डॉलर रह गयी है. साल भर की बात करें, तो एलन मस्क नेटवर्थ में 97.9 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गया है. दिलचस्प बात यह है कि यह रकम गौतम अडानी की कुल नेटवर्थ 82.5 अरब डॉलर से ज्यादा है. 


 

 दरअसल मस्क ने ट्रंप  के बजट बिल को गलत बताया था. ट्रंप को यह बात खल गयी. नाराजगी जताते हुए  ट्रंप  ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा,  बजट में पैसे बचाने का सबसे आसान तरीका है कि एलन की सरकारी सब्सिडी और कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दी जाये. लिखा कि मुझे हैरानी होती थी कि बाइडेन ने ऐसा क्यों नहीं किया. 

 


टेस्ला के साथ-साथ SpaceX पर भी अब खतरे में है. मस्क की रॉकेट कंपनी(SpaceX ) को सरकार से अरबों डॉलर के कॉन्ट्रैक्ट मिले हैं. इसमें NASA के भी कई अहम मिशन शामिल हैं.  
 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही