Search

 
 
 

RCB विक्ट्री परेड भगदड़ : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले एयरपोर्ट से गिरफ्तार

विक्ट्री परेड भगदड़ मामले में रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि निखिल मुंबई भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन एयरपोर्ट पर ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
 

Bengaluru :  विक्ट्री परेड भगदड़ मामले में रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि निखिल मुंबई भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन एयरपोर्ट पर ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. साथ ही, डीएनए एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स के तीन स्टाफ मेंबर्स (किरण, सुमंथ और सुनील मैथ्यू) को भी हिरासत में लिया गया है. पुलिस इन सभी से कार्यक्रम के आयोजन में हुई चूक और नियमों की अनदेखी को लेकर पूछताछ कर रही है. 

 

RCB, डीएनए नेटवर्क्स और KSCA पर एफआईआर

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को कर्नाटक पुलिस ने इस मामले में रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु,  इवेंट मैनेजमेंट कंपनी डीएनए नेटवर्क्स और कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. एफआईआर में इन सभी पर विक्ट्री परेड के दौरान आपराधिक लापरवाही का आरोप लगाया गया है. एफआईआर के अनुसार अव्यवस्था और जिम्मेदार एजेंसियों की लापरवाही की वजह से भगदड़  हुई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गयी. जबकि दर्जनों लोग घायल हो गये. RCB फ्रैंचाइजी ने गुरुवार को हादसे में जान गंवाने वाले 11 प्रशंसकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया. 

 

 

विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ में 11 लोगों की मौत 

दरअसल रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पहली बार IPL खिताब जीतने पर बेंगलुरु में  4 जून को विक्ट्री परेड का आयोजन किया था. सर्वप्रथम राज्य सरकार ने विधानसभा परिसर में सभी खिलाड़ियों का सम्मानित किया. इसके बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में कार्यक्रम हुआ. इसी बीच स्टेडियम के बाहर जुटी भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गयी और  11 लोगों की मौत हो गयी. जबकि 33 लोग घायल हो गये, जिनका इलाज चल रहा है. बताया गया है कि मरने वाले 35 साल से कम उम्र के थे. इनमें कई टीनएजर भी थे. 

 

सीएम ने कमिश्नर समेत कई अधिकारियों को किया निलंबित

भगदड़ के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक्शन लिया और पुलिस को जिम्मेदार ठहराते हुए कमिश्नर समेत कई अधिकारियों को निलंबित कर दिया. बाद में सीमांत कुमार सिंह को बेंगलुरु का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही