Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुंगेर : अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन कारीगर गिरफ्तार

Bihar :    मुंगेर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बस्ती में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह  कार्रवाई की है. मौके से भारी संख्या में हथियार जब्त किए गए हैं. साथ ही तीन कारीगरों को भी गिरफ्तार किया गया है.

 

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई 

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रामपुर बस्ती में अवैध मिनी गन फैक्ट्री है. इस आधार पर पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने संयुक्त छापेमारी की और मौके से 19 अर्धनिर्मित देसी पिस्तौल, भारी मात्रा में हथियार निर्माण में प्रयुक्त औजार, एक लेथ मशीन, मिलर और ड्रिल मशीन सहित कई उपकरण जब्त किए. इसके अलावा दो मोबाइल फोन, कई अर्धनिर्मित बैरल, पंच और भारी मात्रा में कच्चा माल भी बरामद किया है. पुलिस ने फैक्ट्री से तीन पेशेवर कारीगरों को भी गिरफ्तार किया है. इनमें बृजेश कुमार सिंह उर्फ कारे सिंह, रवि कुमार उर्फ रवि शर्मा और मोहम्मद रेहान उर्फ बिट्टू शामिल हैं.

 

सक्रिय गिरोहों और सप्लाई चेन का पता लगा रही पुलिस 

पुलिस के अनुसार, ये सभी लंबे समय से इस गैरकानूनी धंधे में लिप्त थे और हथियार बनाते थे. पुलिस ने जमालपुर थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच में जुटी है. पुलिस पूरे नेटवर्क के पीछे सक्रिय गिरोहों और हथियारों की संभावित सप्लाई चेन के बारे में भी पता लगा रही है.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही