Search

 
 
 

एल्विश-जिया का शो ‘एंगेज्ड सीजन 2’ विवादों में, बोल्ड टास्क को दर्शक बता रहे भद्दा

एल्विश यादव और जिया शंकर द्वारा होस्ट किया गया रियलिटी शो ‘एंगेज्ड सीजन 2’ शुरू होने के बाद से ही विवादों में घिरा हुआ है
 

Lagatar desk : एल्विश यादव और जिया शंकर द्वारा होस्ट किया गया रियलिटी शो ‘एंगेज्ड सीजन 2’ शुरू होने के बाद से ही विवादों में घिरा हुआ है. 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर शुरू हुए इस शो में लैप डांस, मिट्टी फेंकना, बर्फ के चैलेंज जैसे बोल्ड और अजीबोगरीब टास्क शामिल हैं. इन टास्क को लेकर दर्शक सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना कर रहे हैं और इसे भद्दा और अश्लील बता रहे हैं.

 

 

वायरल टास्क और सोशल मीडिया रिएक्शन

मिट्टी टास्क: फीमेल कंटेस्टेंट को घर में मौजूद किसी प्रतियोगी पर मिट्टी फेंकने के लिए कहा गया, और पुरुष कंटेस्टेंट्स को उस मिट्टी को साफ करना पड़ा.लैप डांस चैलेंज: जिया शंकर ने फीमेल कंटेस्टेंट दीपांकना दास को बिस्वजीत घोष को लैप डांस देने को कहा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ.बर्फ चैलेंज: पुरुष कंटेस्टेंट को बर्फ अपने मुंह में रखना और फिर महिला कंटेस्टेंट के शरीर पर लगाना पड़ा.

 

दर्शकों की तीखी आलोचना

सोशल मीडिया पर फैंस ने इस शो की कंटेंट को लेकर नाराज़गी जताई .एक यूजर ने ट्वीट किया, ये कैसा ठरकी शो चल रहा है . कुछ ने इसे भद्दा और अश्लील बताया और कंटेस्टेंट्स के टास्क पर आपत्ति जताई.

 

शो की लोकप्रियता

‘एंगेज्ड सीजन 2’ के बोल्ड टास्क और अजीबोगरीब गेम्स ने दर्शकों को खींचा जरूर है, लेकिन आलोचना भी बढ़ रही है. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस तरह का कंटेंट देने को कई लोग गलत मान रहे हैं.यह शो जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा रहा है और कम समय में ही वायरल हो चुका है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही