Search

 
 
 

ECL Season 3 में फिर साथ दिखेंगे एल्विश यादव -अभिषेक मल्हान, गले मिलते वीडियो ने मचाई धूम

Lagatar Desk :ECL के नए सीजन के लॉन्च इवेंट में एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान की मुलाकात ने फैंस का ध्यान खींच लिया. दोनों ने गर्मजोशी से एक-दूसरे को गले लगाया और साथ में काफी सहज नजर आए. इस दौरान दोनों की केमिस्ट्री देखकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान एक बार फिर सुर्खियों में हैं. दोनों जल्द ही एंटरटेनर्स क्रिकेट लीग (ECL) के सीजन 3 में क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने नजर आएंगे. हाल ही में ECL सीजन 3 के ग्रैंड लॉन्च और कर्टेन रेइज़र इवेंट में दोनों एक साथ दिखाई दिए. इस दौरान एल्विश और अभिषेक ने एक-दूसरे को गले लगाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

 

लॉन्च इवेंट में दिखी खास बॉन्डिंग

ECL के नए सीजन के लॉन्च इवेंट में एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान की मुलाकात ने फैंस का ध्यान खींच लिया. दोनों ने गर्मजोशी से एक-दूसरे को गले लगाया और साथ में काफी सहज नजर आए. इस दौरान दोनों की केमिस्ट्री देखकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं.

 

ECL के सीजन 3 में एल्विश यादव हरियाणवी हंटर्स की कप्तानी करते नजर आएंगे, जबकि अभिषेक मल्हान बेंगलुरु बैशर्स की कमान संभालेंगे. 

 

BB ओटीटी 2 के बाद से चर्चा में है दोनों की बॉन्डिंग

एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान की दोस्ती और मुकाबला बीग बॉस ओटीटी 2 के समय से ही चर्चा में रहा है. शो के दौरान दोनों के बीच कॉम्पिटिशन देखने को मिला था. इसके बाद भी सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की चर्चाएं होती रही हैं.

 

हालांकि, ECL 3 के लॉन्च इवेंट में दोनों ने जिस तरह एक-दूसरे से मुलाकात की, उससे फैंस को उनकी बॉन्डिंग की एक अलग तस्वीर देखने को मिली. दोनों को साथ देखकर उनके फैंस यानी 'सिस्टम आर्मी' और पांडा गैंग भी काफी खुश नजर आ रहे हैं. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही