Search

 
 
 

Elvish Yadav ने पूरा किया अपना वादा,ओरी को गिफ्ट की महिंद्रा थार

Lagatar Desk : इस बातचीत के दौरान ओरी ने न केवल अपनी निजी जिंदगी बल्कि बॉलीवुड के सितारों से जुड़े कई राज भी खोले.ओरी ने पॉडकास्ट में कई खुलासे किए ओरी ने बताया कि वे इवेंट्स में सेलेब्रिटीज और लोगों के साथ सिर्फ एक फोटो खिंचवाने के लिए 20 से 30 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं.
 
एल्विश ने ओरी को गिफ्ट की थार

Lagatar Desk : एल्विश यादव आए दिन अपनी दरियादिली को लेकर सुर्खियों में रहते है. दरअसल हाल ही में एल्विश ने अपने पॉडकास्ट में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी को बुलाया था, जहां दोनों के बीच कई दिलचस्प और हैरान करने वाले खुलासे हुए.

 

 

इस बातचीत के दौरान ओरी ने न केवल अपनी निजी जिंदगी बल्कि बॉलीवुड के सितारों से जुड़े कई राज भी खोले.ओरी ने पॉडकास्ट में कई खुलासे किए ओरी ने बताया कि वे इवेंट्स में सेलेब्रिटीज और लोगों के साथ सिर्फ एक फोटो खिंचवाने के लिए 20 से 30 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं.

 

फाइल फोटो 

ओरी ने खुलकर स्वीकार किया कि उन्होंने बोटॉक्स और कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई है, और उनका पहला बोटॉक्स ट्रीटमेंट उर्फी जावेद के डॉक्टर के साथ हुआ था. उन्होंने एक अजीब दावा किया कि उनके टच करने से एक व्यक्ति की पत्नी गर्भवती हो गई, जिसके पहले बच्चे नहीं हो रहे थे.

 

एल्विश यादव ने ओरी को की थार गिफ्ट 

पॉडकास्ट के दौरान जब एल्विश ने ओरी से उनकी पसंदीदा गाड़ी के बारे में पूछा, तो ओरी ने महिंद्रा थार का नाम लिया.एल्विश ने तब उनसे वादा किया था कि वे उन्हें यह गाड़ी गिफ्ट करेंगे.अपनी इसी जुबान और दरियादिली को पक्का रखते हुए, एल्विश यादव ने ओरी को 29 लाख की ब्रैंड न्यू थार रॉक्स Roxx सरप्राइज गिफ्ट  भेज दी है.गिफ्ट मिलने के बाद ओरी ने खुश होकर सोशल मीडिया पर लिखा, बाय-बाय जी-वैगन, हेलो थार.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही