Search

 
 
 

सीजफायर के बाद दूतावास की नयी एडवाइजरी, भारतीय नागरिकों को तुरंत ईरान छोड़ने की सलाह

पश्चिम एशिया में पिछले एक माह से ज्यादा समय से जारी युद्ध के बाद ईरान और अमेरिका द्वारा 14 दिन के सीजफायर की घोषणा की गयी है. यह कितनी देर चलता है, इस पर पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है.
 

New Delhi :  पश्चिम एशिया में पिछले एक माह से ज्यादा समय से जारी युद्ध के बाद ईरान और अमेरिका द्वारा 14 दिन के सीजफायर की घोषणा की गयी है. यह कितनी देर चलता है, इस पर पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है.

 

 

भारत ने एहतियात बरतते हुए आज बुधवार को फिर एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है.  तेहरान में मौजूद भारतीय दूतावास ने आज आठ अप्रैल को एडवाइजरी जारी कर ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की सलाह दी है.

 


बता दें कि नयी एडवाइजरी  कल सात अप्रैल को जारी की गयी पिछली एडवाइजरी का अगला हिस्सा है. कल की एडवाइजरी  मेंलोगों को सतर्क और सुरक्षित रहने की सलाह दी गयी थी.

 


दूतावास ने भारतीय नागरिकों से कहा है कि वे दूतावास के अधिकारियों के साथ संपर्क करें और उनके द्वारा सुझाये गये  सुरक्षित रास्तों से ईरान से बाहर निकलें. साथ ही दूतावास ने हिदायत दी है कि कोई भी भारतीय नागरिक बिना सलाह लिये किसी भी अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर जाने की कोशिश न करे.   

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही