Search

 
 
 

बैटल ग्राउंड 2’ में इमोशनल मोमेंट पर बना मजाक, खेसारी लाल यादव का बयान वायरल

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों रियलिटी शो बैटल ग्राउंड 2 में बतौर जज नजर आ रहे हैं.हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो में उनका एक ऐसा अंदाज़ देखने को मिला, जिसे लेकर चर्चा तेज हो गई है.
 

Lagatar desk : भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों रियलिटी शो बैटल ग्राउंड 2 में बतौर जज नजर आ रहे हैं.हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो में उनका एक ऐसा अंदाज़ देखने को मिला, जिसे लेकर चर्चा तेज हो गई है.

 

 


प्रतियोगी ने सुनाई दिल टूटने की कहानी

शो के एक एपिसोड में एक प्रतियोगी ने सभी मेंटर्स के सामने अपनी टूटी हुई प्रेम कहानी सुनाई की.उसने भावुक होकर कहा कि उसकी गर्लफ्रेंड उसे छोड़कर चली गई और वह उसके लिए सिर्फ एक ऑप्शन बनकर रह गया.उसने यह भी बताया कि आज भी उसे उसकी याद आती है.

 

 

खेसारी लाल यादव ने किया मजाक

प्रतियोगी की बात सुनने के बाद खेसारी लाल यादव ने हल्के-फुल्के अंदाज़ में पूछा,आप क्या उनका तीसरा ऑप्शन थेइसके बाद वह जोर-जोर से हंसने लगे.उनके इस रिएक्शन पर बाकी जज भी हंस पड़े, लेकिन प्रतियोगी का चेहरा उतर गया.इस घटना ने दर्शकों के बीच यह सवाल खड़ा कर दिया कि क्या उस समय मजाक करना सही था.

 


क्या है ‘बैटल ग्राउंड 2’ का कॉन्सेप्ट

बैटल ग्राउंड 2 एक फिटनेस आधारित रियलिटी शो है, जिसमें प्रतिभागियों को कठिन शारीरिक और मानसिक चुनौतियों से गुजरना पड़ता है।इस शो में खेसारी लाल यादव के अलावा अभिषेक मल्हान, प्रियंका चाहर चौधरी और शिखर धवन भी जज और मेंटर की भूमिका में नजर आ रहे हैं।यह शो 17 अप्रैल 2026 से अमेज़न एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहा है.

 

इस प्रोमो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं -कुछ लोग इसे मजाकिया अंदाज़ मान रहे हैं, तो कुछ इसे संवेदनहीन बता रहे हैं।‘बैटल ग्राउंड 2’ में खेसारी लाल यादव का मजाकिया अंदाज़ पड़ा भारी, प्रतियोगी की लव स्टोरी पर किया कमेंट .यह सुनकर एक जज ने सहानुभूति जताई, लेकिन माहौल जल्द ही बदल गया

 

खेसारी लाल यादव ने किया मजाक

प्रतियोगी की बात सुनने के बाद खेसारी लाल यादव ने हल्के-फुल्के अंदाज़ में पूछा,आप क्या उनका तीसरा ऑप्शन थेइसके बाद वह जोर-जोर से हंसने लगे.उनके इस रिएक्शन पर बाकी जज भी हंस पड़े, लेकिन प्रतियोगी का चेहरा उतर गया.इस घटना ने दर्शकों के बीच यह सवाल खड़ा कर दिया कि क्या उस समय मजाक करना सही था

 

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही