Search

 
 
 

Ranchi News: चैंबर की बिजनेस एक्सचेंज बैठक में व्यापारिक नेटवर्किंग पर जोर

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बिजनेस एक्सचेंज उप समिति की बैठक शनिवार को चैंबर भवन में आयोजित की गई.
 

Ranchi: फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बिजनेस एक्सचेंज उप समिति की बैठक शनिवार को चैंबर भवन में आयोजित की गई. बैठक का मुख्य उद्देश्य चैंबर सदस्यों के बीच व्यापारिक नेटवर्क को मजबूत करना, आपसी सहयोग को बढ़ावा देना तथा नए व्यावसायिक अवसरों का सृजन करना था.

 

बैठक के दौरान उपस्थित व्यापारियों ने अपने-अपने व्यवसाय का परिचय दिया और एक-दूसरे के साथ संपर्क विवरण साझा किए. इस संवाद का सकारात्मक असर तत्काल देखने को मिला, जब कुछ व्यापारियों को बैठक स्थल पर ही नए व्यावसायिक ऑर्डर प्राप्त हुए. सदस्यों ने इस तरह की बैठकों को व्यापार विस्तार के लिए उपयोगी पहल बताया.

 

बैठक में डिजिटल मार्केटिंग के बढ़ते महत्व को देखते हुए निर्णय लिया गया कि चैंबर सदस्यों के लिए जल्द ही डिजिटल मार्केटिंग विषय पर एक विशेष कार्यशाला आयोजित की जाएगी. इसमें डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से व्यवसाय विस्तार, ब्रांडिंग और ऑनलाइन मार्केटिंग के आधुनिक तरीकों की जानकारी दी जाएगी.

 

चैंबर के उपाध्यक्ष राम बांगड़ ने सदस्यों को एक-दूसरे के व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए अपने व्यापारिक फ्लायर साझा करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि इससे सदस्यों के बीच बेहतर समन्वय और हैंडहोल्डिंग होगी तथा व्यापारिक सहयोग को नई गति मिलेगी. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जुलाई के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने वाली अगली बैठक में झारखण्ड के सभी प्रमंडलों के क्षेत्रीय उपाध्यक्षों को ऑनलाइन जोड़कर इस बिजनेस एक्सचेंज अभियान का राज्यव्यापी विस्तार किया जाएगा.

 

बिजनेस एक्सचेंज उप समिति के चेयरमैन अमित मिश्रा ने बताया कि चैंबर द्वारा सदस्यों के व्यवसाय को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘पधारो म्हारो प्रतिष्ठान’ अभियान शीघ्र शुरू किया जाएगा.

 

बैठक में चैंबर उपाध्यक्ष राम बांगड़, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल, अमित शर्मा, उप समिति चेयरमैन अमित मिश्रा, सदस्य तेजविंदर सिंह, अविनाश सिंह, अमित मोदी, रमेश साहू, रमा शंकर, नूतन सरावगी, राजेश जायसवाल, रमन बगड़िया, रौनक टेकरीवाल, विशाल जैन, शशांक राज, दिलीप सिंह, ज्योति सिंह और प्रियंक भगत सहित कई सदस्य उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही