Search

 
 
 

Ranchi News: चाकू दिखाकर युवक से पैसे की लूट, आरोपी पर FIR

रातू थाना क्षेत्र में एक युवक से चाकू दिखाकर रंगदारी मांगने, नकदी लूटने, घर पर धमकी देने और सरकारी बिजली मीटर तोड़ने का मामला सामने आया है.
 

Ranchi: रातू थाना क्षेत्र में एक युवक से चाकू दिखाकर रंगदारी मांगने, नकदी लूटने, घर पर धमकी देने और सरकारी बिजली मीटर तोड़ने का मामला सामने आया है. पीड़ित की शिकायत पर रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

 

जानकारी के अनुसार चटकपुर निवासी अनोज प्रसाद खत्री ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 18 जून की रात करीब 10 बजे वह अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान झिरी निवासी अनु उरांव उर्फ कोंडा ने उन्हें रास्ते में रोक लिया. आरोप है कि आरोपी ने चाकू दिखाकर जबरन पैसे की मांग की और उनके पास मौजूद लगभग तीन से चार हजार रुपये छीन लिए.

 

पीड़ित के अनुसार आरोपी उनका पीछा करते हुए घर तक पहुंच गया. भयवश वह घर के अंदर चले गए और दरवाजा बंद कर लिया. इसके बाद आरोपी ने दरवाजा पीटा और घर के बाहर लगा सरकारी बिजली मीटर तोड़ दिया. साथ ही परिवार को जान से मारने और मारपीट करने की धमकी दी. आरोप है कि आरोपी ने शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी.

 

घटना के बाद पीड़ित और उनका परिवार दहशत में है. आवेदन में उन्होंने अपनी और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही