Search

 
 
 

विज्ञान व नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर, CM हेमंत की अध्यक्षता में JSTIC बैठक संपन्न

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड मंत्रालय में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत झारखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद (JSTIC) की सामान्य सभा की बैठक संपन्न हुई. बैठक में राज्य में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, शोध एवं नवाचार को मजबूत करने पर व्यापक चर्चा की गई.
 

Ranchi : हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड मंत्रालय में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत झारखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद (JSTIC) की सामान्य सभा की बैठक संपन्न हुई. बैठक में राज्य में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, शोध एवं नवाचार को मजबूत करने पर व्यापक चर्चा की गई.

 

बैठक के दौरान उच्च एवं तकनीकी शिक्षण संस्थानों में नवाचार आधारित माहौल विकसित करने, शोध गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और नई तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ. साथ ही राज्य के युवाओं को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में अधिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में भी रणनीति पर चर्चा की गई.

 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में अनुसंधान और नवाचार की संस्कृति को मजबूत करने के लिए ठोस पहल की जाए, ताकि झारखंड को विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में नई पहचान मिल सके. उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और शोध आधारित विकास ही राज्य के समग्र विकास की कुंजी है. बैठक में मंत्री सुदिव्य सोनू सहित विभाग के वरीय अधिकारी मैजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही