Search

 
 
 

पोटका: पूर्व विधायक सनातन माझी की 5वीं पुण्यतिथि, दी गई श्रद्धांजलि

आदिवासी भवन करनडीह में पूर्व विधायक सह झारखण्ड आंदोलनकारी रहे दिवंगत सनातन माझी की पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई.
 

Jadugoda: आदिवासी भवन करनडीह में पूर्व विधायक सह झारखण्ड आंदोलनकारी रहे दिवंगत सनातन माझी की पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई. इस मौके पर लोगों ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया.  उनके पुत्र बाबू माझी पोटका विधानसभा में उनके शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में कार्य पर प्रकाश डाला व युवाओं को उनके आदर्श पर चलने के लिए प्रेरित किया.


उन्होंने कहा कि उनके त्याग और बलिदान से सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत बताई. इस अवसर पर मुख्य रूप से परगना- सुशील हांसदा, मधु सोरेन, शंकर हेम्ब्रम, रवि कुरली, प्रताप पिंगुआ, मनोज नाहा, पप्पू उपाध्यय, संजीव मुर्मू, इन्द्रो हाँसदा, सुकरा हो, बाबू माझी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही