Search

क्षत्रिय समाज की एकता बैठक में सामाजिक व राजनीतिक सशक्तिकरण पर जोर, पांच अहम प्रस्ताव पारित

  • समाज जितना सशक्त होगा, नेतृत्व उतनी ही सशक्त होगा : सुनील सिंह
  • समाज को सामूहिक विवाह पर जोर देना चाहिए : सुनील सिंह
  • क्षत्रिय समाज सम्मान चाहता है, न कि धन-दौलत : पीएन सिंह

Ranchi : रांची के लाल गुटुवा बैंक्वेट हॉल में रविवार को क्षत्रिय गौरव एकता बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता पूर्व एमएलसी प्रवीण सिंह ने की. बैठक में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और समाज के सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक और राजनीतिक उत्थान पर विस्तार से चर्चा की. 

 

बैठक की शुरुआत जय मां भवानी के नारों और दीप प्रज्वलन के साथ हुई. इसके बाद समाजसेवी लाल प्रेम प्रकाश नाथ शाहदेव ने कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत किया. वहीं कार्यक्रम का संचालन डॉ. अजय शाहदेव ने, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सत्यनारायण सिंह ने किया. 

Uploaded Image

 

बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित

बैठक में कई प्रस्ताव लाए गए, जिस पर चतरा के पूर्व लोकसभा सदस्य सुनील सिंह ने सबकी सहमति ली. इसके बाद सर्वसम्मति से सभी प्रस्ताव पारित किए गए. 

  • - देश में सवर्ण आयोग का गठन
  • - आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों को 10% आरक्षण के लिए अंचल कार्यालय से आय प्रमाण पत्र जारी कराने
  • - लोकसभा और विधानसभा की सीटों में आरक्षण की रोटेशन प्रणाली  फिर से लागू हो
  • - समाज में आपसी भेदभाव समाप्त करना.
  • - सामूहिक विवाह को बढ़ावा दिया जाए. 

 

इसके अलावा बैठक में अन्य कई प्रस्ताव पारित किए गए. 

  • - बच्चों को समाज के रीति रिवाजों और संस्कारों के बारे में बताना
  • - महिला शिक्षा को अनिवार्य करने और रांची में होस्टल बनाने पर सहमति
  • - 2026 के फरवरी माह में एक विशाल जनसभा आयोजित करने की योजना
  • - देश में परिसीमन (Delimitation) लागू करने
  • - मृत्यु संस्कार में फिजूल खर्ची पर रोक लगे
  • - समाज में जनसंख्या बढ़ाने पर विचार किया जाए. 

 

Uploaded Image

क्षत्रिय समाज के कई सदस्यों ने बैठक को किया संबोधित

धनबाद के पूर्व सांसद पशुपति नाथ सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज सम्मान चाहता है, न कि धन-दौलत. अगर कोई राजनीतिक दल समाज का अपमान करता है, तो उसका जवाब देने को तैयार रहना होगा. 

 

पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह ने सुझाव दिया कि समाज को अपने शहीदों की जयंती और पुण्यतिथि मनानी चाहिए. कहा कि जो उसकी छत्र छाया में आया उसकी रक्षा करना क्षत्रिय समाज का धर्म है. उन्होंने ईडब्ल्यूएस के तहत मिलने वाले आरक्षण की समीक्षा करने जोर दिया.

 

शंभु सिंह ने कहा कि माता-पिता को बच्चों में अच्छे संस्कार दें. उन्होंने बच्चों की काउंसलिंग पर जोर दिया.  क्षत्रिय समाज को मजबूत बनाने के लिए अंदरूनी राजनीति से बाहर आने की जरुरत है. 


गढ़वा नगर उंटारी के राजा सह पूर्व विधायक राजेंद्र देव ने कहा कि समाज को संगठिक और मजबूत बनाने के लिए आपसी भेदभाव को समाप्त करना होगा और एकजुट होना होगा. 

           

झारखंड़ के डीआईजी पद से रिटायर्ड अधिकारी राजीव रंजन सिंह ने केंद्रीय संचालन समिति का गठन करने पर जोर दिया.  
         

चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि कमजोर वर्ग को सशक्त किए बिना समाज मजबूत नहीं बन सकता है. 

 

बैठक में शामिल प्रमुख सदस्य

किशोर शाहदेव, कविता परमार, मोती शाहदेव, मुन्ना सिंह, जयनंदू सिंह, रमेश सिंह कोकर, प्रेम सिंह, पूनम सिंह, विपिन सिंह, सूरज शाहदेव, संतोष सिंह, निर्भय सिंह, हेमंत सिंहदेव, आदित्य राहुल देव, प्रवीण सिंह, भूपेंद्र,अभिषेक, आजत शत्रु, प्रियेश, सुधीर, सौरभ सिंह, मंजू सिंह, रीता सिंह, शिवानी सिंह, प्रमोद सिंह, जेपी शाहदेव, सुबोध शाहदेव, राणा ऋषिकेश, मनोज शाहदेव, आशीष शाहदेव, शंभु शाहदेव, गोपाल सिंहदेव, जीवेश सिंह सोलंकी, अजय सिंह, विकाश शाहदेव, प्रमोद सिंह. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp