Search

 
 
 

Giridih News: झामुमो जिला समिति की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर

झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति की बैठक सोमवार को पार्टी के जिला कार्यालय में हुई. बैठक में संगठन को ताकतवर बनाने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई.
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih:  बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को सुदृढ़ करने और गिरिडीह महानगर क्षेत्र में चल रहे SIR से संबंधित BLA‑2 के तहत प्रत्येक बूथ पर मतदाताओं को सहयोग सुनिश्चित कराए जाने पर मंथन हुआ.

Uploaded Image

महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह रॉकी ने कहा कि झामुमो एक जमीनी संगठन है और इसे हर वार्ड व बूथ तक पहुंचाना प्राथमिकता है. कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे घर-घर जाकर SIR के माध्यम से आम जनता को आवश्यक सहयोग प्रदान करें.

इसे भी पढ़ें: 

सचिव सन्नी रैन ने कहा कि गिरिडीह महानगर के सभी बूथों पर "बूथ लेवल एजेंट BLA‑2" की भागीदारी अनिवार्य होगी ताकि कोई भी मतदाता सूची से छूट न जाए. कोषाध्यक्ष हरि मोहन कन्धवे ने प्रस्ताव रखा कि महानगर के 36 वार्डों में प्रत्येक वार्ड के लिए एक-एक पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएं. 

 

उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन ने SIR से संबंधित जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर बल दिया. मुमताज ने आम जनता से BLO को सहयोग देने का आह्वान किया. बैठक में महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह रॉकी और कार्यकर्ताओं में सनी रैन, बृजमोहन, मो नसीम, जाकिर हुसैन, मो तूफान, बृजमोहन तुरी, विजय बेसरा, बाबा सत्तार आदि शामिल थे. सभी पदाधिकारियों ने बारी-बारी से अपने विचार रखे और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई.

 

महानगर समिति ने आगामी दिनों में वार्ड-स्तरीय बैठकें और प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है, ताकि BLA‑2 और BLO के बीच समन्वय मजबूत हो और मतदाता सूची सुनिश्चित करने के कार्य प्रभावी ढंग से पूरे किए जा सकें. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही