Search

 
 
 

खून से लथपथ नजर आए इमरान हाशमी,गनमास्टर जी9 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज

Lagatar Desk :इमरान हाशमी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा -एक आदमी, एक कहानी और जी9 की दुनिया. अब वह वक्त आ गया है, जब सब कुछ हकीकत बनकर सामने आएगा.उनके इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : एक्टर इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म गनमास्टर जी9 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं .फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने इसके ट्रेलर की तारीख का ऐलान कर दिया है. इमरान हाशमी ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि गनमास्टर जी9 का ऑफिशियल ट्रेलर 11 नवंबर 2026 को रिलीज होगा. वहीं फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

 

मेकर्स पोस्ट गनमास्टर जी9

 

 

इमरान हाशमी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा -एक आदमी, एक कहानी और जी9 की दुनिया. अब वह वक्त आ गया है, जब सब कुछ हकीकत बनकर सामने आएगा.उनके इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

 

पोस्टर में दिखा इमरान का दमदार अंदाज

इमरान हाशमी ने फिल्म का एक नया पोस्टर भी शेयर किया है. इसमें वह जेनेलिया डिसूजा के साथ आमने-सामने नजर आ रहे हैं. पोस्टर में इमरान के हाथ में बंदूक है और उनके चेहरे पर खून के निशान दिखाई दे रहे हैं. पोस्टर का यह एक्शन से भरपूर अंदाज फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहा है.

 

एक्शन और थ्रिलर से भरपूर होगी फिल्म

गनमास्टर जी9’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है. फिल्म में इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा के अलावा अपारशक्ति खुराना और स्नेहिल दीक्षित मेहरा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग के दौरान कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. इमरान और जेनेलिया की जोड़ी को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया है.

 

जुनून और प्यार की कहानी

यह कहानी एक ऐसे जुनूनी इंसान (ईश्वर उर्फ एजेंट G9) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी प्रेमिका या जिस औरत से वह प्यार करता है, उसकी रक्षा करने और उसके साथ रहने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है. अपनी मोहब्बत को बचाने और अपने रास्ते की बाधाओं को हटाने के लिए वह हिंसा का रास्ता अपनाने से भी पीछे नहीं हटता है. फिल्म में वह एक खतरनाक प्रतिद्वंद्वी और ताकतवर दुश्मनों का सामना करता है, और इस दौरान प्यार, खौफ, रहस्य और जबरदस्त एक्शन का मेल देखने को मिलता है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही