Search

 
 
 

Jharkhand Weather: 15 जिलों में बारिश के आसार, 10 और 11 नवंबर तक बदलेगा मौसम का मिजाज

Ranchi News: मौसम विभाग के अनुसार, 10 नवंबर को 15 जिलों में बारिश की संभावना है. इनमें गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं. इसके बाद 11 नवंबर को 9 जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: झारखंड में अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची स्थित मौसम केंद्र ने 10 और 11 नवंबर को राज्य के अलग-अलग जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और मेघ गर्जन का पूर्वानुमान जारी किया है. सुबह के समय कोहरा और कुहासा छाए रहने के भी आसार हैं.

 

मौसम विभाग के अनुसार, 10 नवंबर को 15 जिलों में बारिश की संभावना है. इनमें गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं.

 

इसके बाद 11 नवंबर को 9 जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. इन जिलों में देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें - 

 

पिछले 24 घंटे में डालटनगंज में राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं लातेहार में सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

 

राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 26.3 और न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही