Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आवारापन 2 से इमरान हाशमी का लुक वायरल,लंबे बाल फिर वहीं अंदाज

एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 को लेकर इन दिनों जबरदस्त चर्चा हो रही है. फिल्म से जुड़ी हर अपडेट फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही है. हाल ही में सेट से एक बिहाइंड द सीन्स  वीडियो सामने आया है, जिसमें इमरान हाशमी और दिशा पाटनी नजर आ रहे हैं. इस वीडियो ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk : एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 को लेकर इन दिनों जबरदस्त चर्चा हो रही है. फिल्म से जुड़ी हर अपडेट फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही है. हाल ही में सेट से एक बिहाइंड द सीन्स  वीडियो सामने आया है, जिसमें इमरान हाशमी और दिशा पाटनी नजर आ रहे हैं. इस वीडियो ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है.

 

 

विंटेज लुक में दिखे इमरान

वायरल वीडियो में इमरान हाशमी बिल्कुल उसी अंदाज में दिखाई दे रहे हैं, जैसा उन्हें 2007 की फिल्म आवारापन में देखा गया था. उनके लंबे बाल और स्टाइलिश लुक ने फैंस को पुराने दिनों की याद दिला दी है.वीडियो में दिशा पाटनी के साथ एक रोड सीन शूट करते हुए उनकी झलक भी देखने को मिलती है. सोशल मीडिया पर दोनों की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ हो रही है.

 

रिलीज डेट में बदलाव

फिल्म की रिलीज को लेकर भी नया अपडेट सामने आया है. पहले यह फिल्म 3 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब खबरें हैं कि इसे आगे बढ़ाकर 15 अगस्त 2026 पर रिलीज किया जा सकता है. हालांकि, निर्माताओं महेश भट्ट और विशेष भट्ट की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

 

नया निर्देशक, नई टीम

इस बार फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ कर रहे हैं, जबकि पहली फिल्म को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था. फिल्म की कहानी बिलाल सिद्दीकी ने लिखी है और इसे विशेष फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही