Search

 
 
 

रिम्स में दिव्यांग विद्यार्थियों की सुविधा के लिए इनेबलिंग यूनिट शुरू

Ranchi News : इनेबलिंग यूनिट रिम्स के प्रशासनिक भवन के ग्राउंड फ्लोर पर बनाई गई है. दिव्यांग विद्यार्थी यहां अपनी समस्याएं, सुविधाओं की जरूरत और अन्य अनुरोध दर्ज करा सकेंगे. यूनिट संबंधित अधिकारियों और विभागों के साथ समन्वय कर समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगी.
 
रिम्स
  • दिव्यांग विद्यार्थियों की परेशानी दूर करने के लिए इनेबलिंग यूनिट की स्थापना

Ranchi News : राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची में दिव्यांग विद्यार्थियों को पढ़ाई और प्रशिक्षण के दौरान आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए विशेष व्यवस्था शुरू की गई है. संस्थान में इनेबलिंग यूनिट की स्थापना की गई है, जो दिव्यांग विद्यार्थियों की जरूरतों के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं के समाधान में मदद करेगी.

 

यह यूनिट विद्यार्थियों को कक्षाओं में पढ़ाई से लेकर क्लिनिकल ट्रेनिंग और इंटर्नशिप तक जरूरी सहयोग उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों के साथ समन्वय करेगी. इसका मुख्य उद्देश्य रिम्स में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए सुगम और बाधा-मुक्त शैक्षणिक माहौल तैयार करना है.

 

इसे भी पढ़ें

 

प्रशासनिक भवन में होगा यूनिट का संचालन

इनेबलिंग यूनिट रिम्स के प्रशासनिक भवन के ग्राउंड फ्लोर पर बनाई गई है. दिव्यांग विद्यार्थी यहां अपनी समस्याएं, सुविधाओं की जरूरत और अन्य अनुरोध दर्ज करा सकेंगे. यूनिट संबंधित अधिकारियों और विभागों के साथ समन्वय कर समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगी.

 

छह सदस्यीय समिति संभालेगी जिम्मेदारी

यूनिट की निगरानी के लिए छह सदस्यीय समिति गठित की गई है. प्रो. बेला रोज एक्का को इसका अध्यक्ष बनाया गया है. समिति में डॉ. अनुपा प्रसाद, डॉ. राहुल प्रसाद, डॉ. मिथिलेश कुमार, डॉ. सोनल सैगल और डॉ. रीता कुमारी को सदस्य बनाया गया है.

 

क्लिनिकल ट्रेनिंग और इंटर्नशिप में भी सहयोग

इनेबलिंग यूनिट केवल कक्षाओं तक सीमित नहीं रहेगी. दिव्यांग विद्यार्थियों को क्लिनिकल प्रशिक्षण और इंटर्नशिप के दौरान आने वाली व्यावहारिक परेशानियों के समाधान में भी सहायता करेगी. विद्यार्थियों की जरूरत के अनुसार संबंधित विभागों से समन्वय कर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा.

 

बाधा-मुक्त माहौल तैयार करने पर जोर

रिम्स में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक और भौतिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी यूनिट काम करेगी. कक्षाओं तक पहुंच, संस्थान में आवागमन और क्लिनिकल प्रशिक्षण के दौरान जरूरी सुविधाओं को लेकर विद्यार्थियों की जरूरतों पर ध्यान दिया जाएगा.

 

RPwD Act और NMC के मानकों के अनुरूप व्यवस्था

इनेबलिंग यूनिट दिव्यांगता मूल्यांकन बोर्ड, संकाय सदस्यों, अस्पताल प्रशासन और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय करेगी. विद्यार्थियों को सुविधाएं दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 (RPwD Act) और NMC के दिशा-निर्देशों के अनुरूप उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा.

 

प्रवेश के समय विद्यार्थियों को मिलेगी जानकारी

रिम्स में दाखिले के समय दिव्यांग विद्यार्थियों को इनेबलिंग यूनिट की जानकारी दी जाएगी. यूनिट की भूमिका और संपर्क विवरण संस्थान की वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर विद्यार्थी सीधे सहायता ले सकें.

 

आवेदन और सुविधाओं का रिकॉर्ड रहेगा गोपनीय

यूनिट विद्यार्थियों से प्राप्त आवेदनों और उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का रिकॉर्ड रखेगी. विद्यार्थियों की व्यक्तिगत जानकारी को गोपनीय रखने के साथ दिव्यांगता के आधार पर किसी भी तरह के भेदभाव को रोकने पर भी ध्यान दिया जाएगा.

 

डॉ. अनुपा प्रसाद से कर सकते हैं संपर्क

इनेबलिंग यूनिट की मुख्य संपर्क अधिकारी डॉ. अनुपा प्रसाद, सब डीन-I हैं. विद्यार्थी 9801370930 पर उनसे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा anupaprasad651@gmail.com  पर ईमेल के जरिए भी अपनी समस्या या सहायता से जुड़ा मामले भेज सकते हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही