Search

 
 
 

उर्स मैदान डोरंडा के पास नगर निगम की जमीन से हटाया गया अतिक्रमण

रांची नगर निगम ने आज उर्स मैदान, डोरंडा स्थित सामुदायिक भवन के आसपास फैले अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया. यह अभियान निगम की इंफोर्समेंट टीम की निगरानी में चलाया गया.
 

Ranchi : रांची नगर निगम ने आज उर्स मैदान, डोरंडा स्थित सामुदायिक भवन के आसपास फैले अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया. यह अभियान निगम की इंफोर्समेंट टीम की निगरानी में चलाया गया.

 

अभियान के दौरान निगम की भूमि पर वर्षों से बनी स्थायी और अस्थायी अवैध दुकानों, शेड, बाउंड्री और अन्य अवैध संरचनाओं को हटाया गया. अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों की सुविधा और क्षेत्र के बेहतर उपयोग की योजना को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई आवश्यक थी.

 

नगर निगम का कहना है कि इस जमीन को आगे चलकर जनकल्याण से जुड़े कामों के लिए विकसित किया जाएगा. यहां पार्किंग, सामुदायिक गतिविधियों के लिए सुविधाएं या अन्य सार्वजनिक उपयोग वाली संरचनाएं बनाई जा सकती हैं. इसके लिए जल्द ही विकास योजना तैयार कर काम शुरू किया जाएगा.

 

अभियान के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी. निगम अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे भविष्य में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न करें और शहर के विकास कार्यों में सहयोग दें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही