Search

 
 
 

Ranchi News: पथ चौड़ीकरण क्षेत्र से अतिक्रमण हटाकर भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त

Ranchi News: अतिक्रमण मुक्त पाए जाने वाले स्थान को चिन्हित किया गया. इससे पहले नगर निगम के अमीन द्वारा नापी कराई गई. नापी में अवैध संरचना पाए गए. इसके बाद नगर निगम की विजिलेंस टीम ने जेसीबी का उपयोग कर अवैध सरंचना को तोड़ दिया और अतिक्रमण मुक्त कराया. इस मौके पर नगर निगम ने कहा कि सार्वजनिक भूमि, गिफ्ट डीड एवं पथ चौड़ीकरण क्षेत्र पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
 
अतिक्रमण की तस्वीर

Ranchi News: रांची नगर निगम द्वारा शहर में पथ चौड़ीकरण एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए लगातार अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाए जा रहे हैं. अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए शहर में अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में आज मेन रोड ओवरब्रिज के समीप Cobb Italy Showroom एवं Raj Medical Hall द्वारा पथ चौड़ीकरण क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया.

इसे भी पढ़ें - 


अतिक्रमण मुक्त पाए जाने वाले स्थान को चिन्हित किया गया. इससे पहले नगर निगम के अमीन द्वारा नापी कराई गई. नापी में अवैध संरचना पाए गए. इसके बाद नगर निगम की विजिलेंस टीम ने जेसीबी का उपयोग कर अवैध सरंचना को तोड़ दिया और अतिक्रमण मुक्त कराया. इस मौके पर नगर निगम ने कहा कि सार्वजनिक भूमि, गिफ्ट डीड एवं पथ चौड़ीकरण क्षेत्र पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. शहर को जाम मुक्त कराने के प्रयास किए जायेंगे. सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखने पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही