Search

 
 
 

रांची के जलाशयों से हटेगा अतिक्रमण, प्रशासन सख्त

रांची शहर के जलाशयों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है. इसको लेकर मंगलवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक हुई.
 

Ranchi : रांची शहर के जलाशयों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है. इसको लेकर मंगलवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक हुई.

 

बैठक में कांके डैम, हटिया डैम, गेतलसूद डैम, हरमू नदी, हिनू नदी समेत जिले के अन्य तालाबों और जल स्रोतों की स्थिति की समीक्षा की गई. अधिकारियों से अब तक हुए अतिक्रमण और उस पर की गई कार्रवाई की जानकारी ली गई.

 

उपायुक्त ने साफ कहा कि जलाशयों के आसपास किसी भी तरह का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सभी संबंधित विभागों को मिलकर तेजी से अभियान चलाने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए. साथ ही जलाशयों की वास्तविक सीमा को चिन्हित कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया.

 

उन्होंने बताया कि जल स्रोतों का संरक्षण जिला प्रशासन की प्राथमिकता है, क्योंकि अतिक्रमण से न सिर्फ जल भंडारण प्रभावित होता है, बल्कि पर्यावरण और भूजल स्तर पर भी बुरा असर पड़ता है. प्रशासन का लक्ष्य है कि रांची जिले के सभी जलाशयों को जल्द से जल्द अतिक्रमण मुक्त किया जाए और उनका संरक्षण व सौंदर्यीकरण किया जाए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही