Search

 
 
 

नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के मालिक विनय सिंह से जेल में ACB ने की पूछताछ

जमीन और शराब घोटाला सहित आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आरोपित ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों की एक टीम ने मंगलवार को जेल में पूछताछ की.
 

Ranchi : जमीन और शराब घोटाला सहित आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आरोपित ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों की एक टीम ने मंगलवार को जेल में पूछताछ की. 

 

कोर्ट से अनुमति प्राप्त करने के बाद एसीबी के अधिकारी पूछताछ के लिए लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा, हजारीबाग पहुंचे, जहां विनय सिंह वर्तमान में बंद हैं.

 

पूछताछ के दौरान, एसीबी अधिकारियों ने विनय सिंह से हजारीबाग में हुए वन भूमि घोटाले के संबंध में सर्वाधिक सवाल पूछे.यह घोटाला तब हुआ था जब निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे हजारीबाग के डीसी थे.विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह के नाम पर की गई थी. इस मामले की जांच एसीबी की हजारीबाग टीम कर रही है.

 

 विनय चौबे से वित्तीय लेन-देन पर सवाल

एसीबी ने निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे और कारोबारी विनय सिंह के बीच हुए कई महत्वपूर्ण वित्तीय लेन-देन पर भी जानकारी हासिल करने की कोशिश की.

 

एसीबी ने बैंक खातों में लेन-देन और विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता के खाते में विनय सिंह के माध्यम से करोड़ों रुपये से अधिक के भुगतान से संबंधित कई बिंदुओं पर सवाल किए.

 

कारोबारी से चौबे के काले धन के निवेश के संबंध में भी विस्तृत जानकारी मांगी गई. एसीबी ने विनय सिंह से वन भूमि घोटाले की आरोपित और वर्तमान में फरार चल रहीं उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह के ठिकाने की जानकारी भी लेनी चाही.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही