Search

 
 
 

झारखंड के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन, शिल्पा कुमारी ने जीता स्वर्ण पदक

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की अगुवाई में आयोजित हुई 69वीं राष्ट्रीय स्कूली अंडर-17 एथलेटिक्स प्रतियोगिता. झारखंड के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया.
 

Ranchi : झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की अगुवाई में आयोजित हुई 69वीं राष्ट्रीय स्कूली अंडर-17 एथलेटिक्स प्रतियोगिता. झारखंड के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया. यह प्रतियोगिता गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ में 13 दिसंबर से 17 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जा रही है.

 Uploaded Image

जेवलिन थ्रो स्पर्धा में झारखंड की शिल्पा कुमारी ने 55.62 मीटर का शानदार थ्रो करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया. शिल्पा ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का परचम लहराया. वहीं, 4×100 मीटर रिले स्पर्धा में ओबामी मुर्मू, मुक्ता कुमारी, पृथ्वी उरांव एवं ममता मरांडी की टीम ने बेहतरीन तालमेल और तेज गति का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया.

 

झारखंड टीम का नेतृत्व कोच/मैनेजर जटाशंकर पांडेय, प्रशांत कुमार एवं गीतांजलि सिंह द्वारा किया जा रहा है. इनके  मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि प्राप्त की.

 

इस अवसर पर राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने प्रसन्नता व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि झारखंड के खिलाड़ी निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं. यह सफलता राज्य की खेल प्रतिभाओं और सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही बेहतर प्रशिक्षण सुविधाओं का परिणाम है.

 

खिलाड़ियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा सहित राज्य खेल कोषांग के सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही