Search

 
 
 

रांची में 25 मार्च को 2000 से अधिक स्कूलों में सत्रांत वार्षिकोत्सव

जिले के सभी सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में 25 मार्च को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का सत्रांत वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जाएगा. 2000 से अधिक स्कूलों में एक साथ होने वाले इस आयोजन में 2 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं, 7000 से अधिक शिक्षक, अभिभावक और स्थानीय लोग भाग लेंगे.
 
  • वार्षिकोत्सव में 2 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल होंगे

Ranchi: जिले के सभी सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में 25 मार्च को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का सत्रांत वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जाएगा. 2000 से अधिक स्कूलों में एक साथ होने वाले इस आयोजन में 2 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं, 7000 से अधिक शिक्षक, अभिभावक और स्थानीय लोग भाग लेंगे.


जिला प्रशासन की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री और उपविकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया समेत सभी जिला व प्रखंड स्तरीय अधिकारी अलग-अलग स्कूलों में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे. जनप्रतिनिधियों से भी अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों में शामिल होने की अपील की गई है.


इस मौके पर स्कूलों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे. जहां झारखंड के पारंपरिक लोकनृत्य, लोकसंगीत, देशभक्ति गीत, योग प्रदर्शन और सामाजिक मुद्दों पर आधारित नाटक प्रमुख आकर्षण के केंद्र होंगे. कार्यक्रमों के जरिए बाल विवाह, बाल श्रम जैसी कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता भी फैलाई जाएगी.

 


जीरो ड्रॉपआउट व नामांकन पर फोकस

वार्षिकोत्सव का मुख्य उद्देश्य नए सत्र 2026-27 के लिए शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना और जीरो ड्रॉपआउट का लक्ष्य हासिल करना है. इसके साथ ही छात्रों की नियमित उपस्थिति, मध्याह्न भोजन की निरंतरता और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही