Search

 
 
 

ENG vs NZ : न्यूजीलैंड से हारी इंग्लैंड क्रिकेट टीम, जुर्माना लगा; WTC पॉइंट्स भी कटे

New Delhi : न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा. यह मैच लंदन के द केनिंगटन ओवल स्टेडियम में खेला गया. इस हार से इंग्लैंड को बड़ा नुकसान हुआ है.
 

New Delhi : न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा. यह मैच लंदन के द केनिंगटन ओवल स्टेडियम में खेला गया. इस हार से इंग्लैंड को बड़ा नुकसान हुआ है. आईसीसी ने इंग्लैंड टीम पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 12 पॉइंट्स भी काटे गए. टीम पर धीमी ओवर गति के लिए यह जुर्माना लगाया गया. पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद इंग्लैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली थी, लेकिन द ओवल में न्यूजीलैंड ने उसे 253 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया और सीरीज 1-1 से बराबर कर ली.

 

यह जुर्माना मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट द्वारा लगाया गया है. टीम को आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 का दोषी पाया गया है. डब्ल्यूटीसी की प्लेइंग कंडीशंस के आर्टिकल 16.11.2 के अनुसार, तय समय के अंदर ओवर पूरे नहीं करने की स्थिति में हर ओवर कम फेंकने पर टीमों का एक प्वाइंट काट लिया जाता है. इस मुकाबले में इंग्लैंड टीम की कप्तानी करने वाले जो रूट ने गलती को मान लिया है और सजा को स्वीकार कर लिया है, जिसके कारण औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी है.

 

पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 462 रन बनाए. 463 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम का प्रदर्शन शुरूआत से ही खराब रहा. पूरी टीम सिर्फ 209 रनों पर ही ऑलआउट हो गई. कप्तान जो रुट ने 77 रन बनाए, जबिक हैरी ब्रूक ने 58 रन बनाए. सेकेंड टेस्ट मैच इंग्लैंड के लिए काफी निराशाजनक रहा. टीम को 253 रनों की बड़ी हार झेलनी पड़ी. अब सबकी निगाहें 25 जून से शुरू होने वाले आखिरी टेस्ट मैच पर टिकी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही