Search

 
 
 

मधेपुरा में इंजीनियरिंग छात्रा की संदिग्ध मौत, गर्ल्स हॉस्टल के कमरे से मिला शव

पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि मधेपुरा में एक और छात्रा की संदिग्ध मौत सामने आई है. बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के एक कमरे से सोमवार देर रात 20 वर्षीय छात्रा का शव बरामद किया गया. मृत छात्रा मुजफ्फरपुर की रहने वाली थी और कॉलेज में थर्ड सेमेस्टर की छात्रा थी.
 

Lagatar Desk : पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि मधेपुरा में एक और छात्रा की संदिग्ध मौत सामने आई है. बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के एक कमरे से सोमवार देर रात 20 वर्षीय छात्रा का शव बरामद किया गया. मृत छात्रा मुजफ्फरपुर की रहने वाली थी और कॉलेज में थर्ड सेमेस्टर की छात्रा थी.

 

जानकारी के अनुसार, जब छात्रा काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकली, तो उसकी सहपाठियों को शक हुआ और उन्होंने हॉस्टल प्रशासन को इसकी सूचना दी. इसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया, जहां खिड़की के पास छात्रा का शव पड़ा मिला.

 

छात्रा का शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं जमा हो गए. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की.

 

पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है, ताकि किसी तरह के साक्ष्यों से छेड़छाड़ न हो सके. छात्रा के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है, जिसके बाद वे मधेपुरा पहुंच गए हैं. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

 

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है.  हालांकि कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. ऐसे में पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है. पढ़ाई का दबाव, निजी समस्याएं या किसी अन्य कारणों को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

 

रूममेट्स और हॉस्टल वार्डन से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही