Search

 
 
 

टी20 वर्ल्डकप 2026: इंग्लैंड की तीसरी जीत, इटली को 24 रनों से दी शिकस्त

टी20 वर्ल्ड कप के 29वें मैच में इंग्लैंड ने इटली को 24 रनों से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम ग्रुप-सी से सुपर-8 में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है.  वहीं, अब ग्रुप सी से इटली, स्कॉटलैंड की टीम का टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया है.
 

Lagatar Desk: टी20 वर्ल्ड कप के 29वें मैच में इंग्लैंड ने इटली को 24 रनों से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम ग्रुप-सी से सुपर-8 में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है.  वहीं, अब ग्रुप सी से इटली, स्कॉटलैंड की टीम का टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया है.

 

कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में ग्रुप-सी के मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 202 रन बनाए. वहीं, इटली के सामने 203 रनों का टारगेट दिया.

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली की टीम 20 ओवर में 178 रन पर ऑलआउट हो गई. बेन मेनेंटी ने 60 रन  और जस्टिन मोस्का ने 43 रन की पारी खेली. इंग्लैंड के लिए सैम करन और जैमी ओवरटन ने 3-3 विकेट लिए, 

 

इंग्लैंड की ओर से पारी की शुरुआत करने मैदान में उतरे जोस बटलर महज 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. जिसके बाद फिल सॉल्ट विकेट पर थमे रहे, उन्होंने 15 गेंदों में 2 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 28 रनों का योगदान दिया. एक समय में इंग्लैंड की 105 रनों पर 5 विकेट थे.

 

इंग्लैंड के लिए विल जैक्स ने 22 गेंद पर 53 रनों की नाबाद पारी खेली. जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. टॉम बैंटन ने 30 बनाए. सैम करन ने 19 गेंदों में 2 छक्कों के साथ 25 रन बनाए. इटली के लिए गेंदबाजी करते हुए, ग्रांट स्टुअर्ट और क्रिशन कलुगामागे ने 2-2 विकेट झटके. वहीं, जेजे स्मट्स, अली हसन और बेन मैनेंटी ने 1-1 विकेट लिए.

 

इटली की प्लेइंग 11: हैरी मेनेंटी (कप्तान), जस्टिन मोस्का, एंथोनी मोस्का, जेजे स्मट्स, बेन मेनेंटी, मार्कस कैंपोपिनो, ग्रांट स्टुअर्ट, जीपी मीडे, जसप्रीत सिंह, क्रिशन कालुगामगे, अली हसन.

 

इंग्लैंड की प्लेइंग 11: हैरी ब्रूक (कप्तान), फिल सॉल्ट, जोस बटलर, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही