Lagatar Desk: टी20 वर्ल्ड कप के 28वें मैच में अफगानिस्तान ने UAE को 5 विकेट से हरा दिया है. UAE ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 161 रन का टारगेट दिया. अफगानिस्तान की ओर से अजमतुल्लाह उमरजई ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए और 21 गेंद पर नाबाद 40 रन भी बनाए. उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. UAE ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए. UAE की ओर से सोहैब खान ने दमदार बैटिंग करते हुए, 48 गेंद पर 68 रन बनाए. जिसमें चार छक्कों और छह चौके शामिल है. वहीं, अलीशान शराफू ने 31 गेंद पर 40 रन बनाए. अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने 4 विकटे झटके. मुजीब उर रहमान ने 2 विकेट, राशिद खान ने 1 विकेट लिए.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की ओर से इब्राहिम जादरान ने 53 रन बनाए. वहीं दरविस रसूली ने 33 रन, सेदिकुल्लाह अटल ने 16 रन और गुलबदीन नाईब ने 13 रन का योगदान दिया. रहमानुल्लाह गुरबाज शून्य पर पवेलियन लौट गए. यूएई के लिए मोहम्मद अरफान और जुनैद सिद्दीकी ने 2-2 विकेट लिए.
अफगानिस्तान की प्लेइंग 11: राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नाईब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबीमुजीब उर रहमान, नूर अहमद, जियाउर रहमान
UAE की प्लेइंग 11: मुहम्मद वसीम (कप्तान), अर्यांश शर्मा, अलीशान शराफू, सोहैब खान, सिमरनजीत सिंह, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, मुहम्मद फारूक, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें



Leave a Comment