Search

 
 
 

जिया हो बिहार के लाला...कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ईशान किशान की शानदार पारी की तारीफ की

आईसीसी मेन्स टी 20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की. यह मुकाबला कोलंबो (श्रीलंका) के आर प्रेमदासा स्टेडियम खेला गया.
 
  • सूर्यकुमार यादव ने ईशान किशन की तारीफ की

Lagatar Desk :  आईसीसी मेन्स टी 20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की. यह मुकाबला कोलंबो (श्रीलंका) के आर प्रेमदासा स्टेडियम खेला गया. 

 

इस शानदार जीत के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ईशान किशन के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है. सूर्यकुमार ने ईशान किशन की तारीफ करते हुए उसे जिया हो बिहार के लाला भी कहा है. 

 

मैच के बाद भी सूर्यकुमार यादव ने ईशान की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि ईशान ने लीक से हटकर सोचा.  0-1 की स्थिति में किसी को जिम्मेदारी लेनी थी और उन्होंने इसे बखूबी निभाया.

Uploaded Image

 

बता दें कि पटना (बिहार) में जन्मे ईशान किशन ने इस मैच में तूफानी बल्लेबाजी की. उन्होंने मात्र 40 गेंदों में 77 रन बनाए. जब बाकी बल्लेबाज बड़े शॉट खेलने में संघर्ष कर रहे थे, तब ईशान ने शानदार चौके-छक्के लगाकर टीम को स्कोर बनाने में मदद की.

 

ईशान किशन की शानदार पारी की मदद से भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए. मैच का रुख बदलने वाले उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया भी चुना गया. 

 

बता दें कि ईशान किशन ने लगातार दूसरी बार पचासा जड़े हैं. इससे पहले भी उन्होंने नामीबिया के खिलाफ शानदार पारी खेलकर अर्धशतक लगाए थे और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. 

 

 ग्रुप-ए में भारत ने लगातार तीन मैच जीतकर टॉप पर काबिज है. वहीं पाकिस्तान दो जीत और एक हार के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गया है. अमेरिका की बात करें तो वो दो जीत और दो हार के साथ दूसरे स्थान पर है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही