Search

 
 
 

रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन की बैठक में कई अहम फैसले, 12 जुलाई को प्रतिभा सम्मान समारोह

12 जुलाई को महाराजा अग्रसेन भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह-2025 का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा.
 

Ranchi : रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक महाराजा अग्रसेन भवन स्थित सभागार में जिलाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में संगठन द्वारा वर्षभर में किए गए कार्यों की समीक्षा की गयी और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गयी.

 

बैठक में निर्णय लिया गया कि 12 जुलाई को महाराजा अग्रसेन भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह-2025 का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा. इस कार्यक्रम के संयोजक के रूप में विकास अग्रवाल और विशाल पाड़िया को मनोनीत किया गया.

 

बैठक में 6 जुलाई को धनबाद के राजविलास रिसॉर्ट में आयोजित होने वाले झारखंड प्रांतीय अधिवेशन को लेकर भी चर्चा हुई. इस अधिवेशन में झारखंड के नव निर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल पदभार ग्रहण करेंगे.

 

 इस अवसर पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति प्रस्तावित है. जिला महामंत्री विनोद कुमार जैन ने रांची से अधिक से अधिक सदस्यों की भागीदारी का आह्वान किया.

 

संगठन  के कोषाध्यक्ष कमलेश संचेती ने सम्मेलन के वार्षिक आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया. बैठक में मारवाड़ी सम्मेलन के सदस्यता अभियान को व्यापक रूप से चलाने का निर्णय भी लिया गया. बैठक का संचालन संयुक्त महामंत्री कौशल राजगढ़िया ने किया जबकि धन्यवाद-ज्ञापन उपाध्यक्ष रमेश शर्मा ने प्रस्तुत किया.

 

यह जानकारी संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी. बैठक में रवि शंकर शर्मा, किशन साबू, नरेंद्र गंगवाल, पवन पोद्दार, प्रमोद शाश्वत, महेंद्र जैन, अजय खेतान, अमित बजाज, आशीष डालमिया, सनी टिंबरेवाल सहित कई सदस्यगण उपस्थित रहे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही