Search

 
 
 

English Premier League : आर्सेनल फुटबॉल टीम ने कोवेंट्री सिटी को 3-0 से हराया

London News : आर्सेनल फुटबॉल टीम ने इंग्लिश प्रीमियर लीग में कोवेंट्री सिटी को हराकर खिताब को डिफेंड करने की शानदार शुरुआत की. आर्सेनल ने शनिवार को खेले गए मैच में कोवेंट्री को 3-0 से हरा दिया. यह मैच एमिरेटस स्टेडियम में खेला गया. चोट के कारण टीम के दो खिलाड़ी विलियम सलीबा और जुरियन टिम्बर मैच में शामिल नहीं हो सके.
 
आर्सेनल ने कोवेंट्री को हराया

London News : आर्सेनल फुटबॉल टीम ने इंग्लिश प्रीमियर लीग में कोवेंट्री सिटी को हराकर खिताब को डिफेंड करने की शानदार शुरुआत की. आर्सेनल ने शनिवार को खेले गए मैच में कोवेंट्री को 3-0 से हरा दिया. यह मैच एमिरेटस स्टेडियम में खेला गया. चोट के कारण टीम के दो खिलाड़ी विलियम सलीबा और जुरियन टिम्बर मैच में शामिल नहीं हो सके. टीम को इनके बिना ही खेलना पड़ा.

 

आर्सेनल ने शानदार शुरुआत करते हुए मैच का पहला गोल किया. टीम की तरफ से काई हैवर्टज ने 15वें मिनट में गोल किया. कोवेंट्री सिटी ने वापसी करने की कोशिश की पर असफल रहे. आर्सेनल ने कोवेंट्री के गोल रोक दिए. इसके बाद टीम लगातर गोल कर करती गई. ग्रीक खिलाड़ी ने शुरुआती दो गोलों में अहम योगदान दिया.

 

खास तौर पर, उनके खतरनाक क्रॉस ने गोलकीपर रशवर्थ को मुश्किल बचाव करने पर मजबूर कर दिया, जिससे बुकायो साका को बढ़त को दोगुना करने का शानदार मौका मिल गया. इसके बाद इंग्लैंड के बुकायो साका ने 23वें मिनट में दूसरा गोल दागा. टीम ने कोवेंट्री पर दबदबा बना लिया. इसके बाद नॉर्वे के मार्टिन ओडेगार्ड ने 49वें मिनट में तीसरा गोल कर टीम की जीत पक्की कर ली.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही