Ranchi: झारखंड धीरे-धीरे ठंड की आगोश में समाता जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. सात और आठ दिसंबर को धुंध और कोहरे के साथ आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. छह दिसंबर को सुबह में धुंध और कोहरा का साया रहेगा, बाद में आसमान साफ होगा. नौ से 12 दिसंबर तक सुबह में कोहरा रहेगा, बाद में आसमान साफ रहेगा.
गुमला में न्यूनतम तापमान 5.7 और कांके में 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा
राज्य में छह जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. मौसम विभाग की रिर्पोट के अनुसार, गुमला में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं राजधानी रांची के कांके में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं डालटनगंज, बोकारो, खूंटी, लोहरदगा और लातेहार में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा. सबसे अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया.
कहां कितना रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान
| स्थान | अधिकतम°C | न्यूनतम°C |
| रांची | 23.4 | 10.2 |
| जमशेदपुर | 27.4 | 11.0 |
| डालटनगंज | 27.2 | 8.3 |
| बोकारो | 24.5 | 9.2 |
| चाईबासा | 28.4 | 11.8 |
| खूंटी | 25.6 | 7.3 |
| लोहरदगा | 22.0 | 9.0 |
| लातेहार | 19.3 | 9.0 |
| सरायकेला | 26.9 | 10.6 |
| गुमला | 23.3 | 5.7 |
| कांके | 22.5 | 6.2 |
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.



Leave a Comment