Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

10 हजार का चालान कटने से भड़का शख्स, SSP ऑफिस के बाहर शराब पीकर बनाया वायरल वीडियो

जमशेदपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां ड्रंक एंड ड्राइव में 10 हजार रुपये का चालान कटने से नाराज एक शख्स सीधे एसएसपी कार्यालय पहुंच गया.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur: जमशेदपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां ड्रंक एंड ड्राइव में 10 हजार रुपये का चालान कटने से नाराज एक शख्स सीधे एसएसपी कार्यालय पहुंच गया. व्यक्ति ने कार्यालय परिसर के बाहर ही शराब पीना शुरू कर दिया और खुद इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

 

यह पूरा मामला सोनारी थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात पुलिस सड़क सुरक्षा के मद्देनजर विशेष ड्रंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी दौरान सोनारी के रहने वाले संजय सिंह की कार को जांच के लिए रोका गया. जब पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर से उनकी जांच की, तो शराब पीकर गाड़ी चलाने की पुष्टि हुई. इसके बाद मोटर वाहन अधिनियम के तहत उनका 10 हजार रुपये का चालान काट दिया गया.

 

पुलिस की इस कार्रवाई से संजय सिंह इस कदर भड़क गए कि वह अपनी कार लेकर सीधे एसएसपी कार्यालय पहुंच गए. उन्होंने कार्यालय परिसर के ठीक बाहर गाड़ी खड़ी की, शराब की बोतल निकाली और वहीं पीने लगे. इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए खुद ही अपना एक वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

 

इस मामले पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सड़क सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा. फिलहाल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी चल रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही