Search

 
 
 

रांची में RTE के तहत 1176 सीटों पर नामांकन शुरू

गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाई का मौका देने के लिए जिला प्रशासन ने RTE के तहत नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है.
 

Ranchi : गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाई का मौका देने के लिए जिला प्रशासन ने RTE के तहत नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है. रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने सत्र 2026-27 के लिए 25% आरक्षित सीटों पर ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत सोमवार से की है. 

 

शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 12(1)(c) के तहत जिले के CBSE, ICSE और अन्य निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों की प्रवेश स्तर की कक्षाओं (नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी, कक्षा-1) में कुल 1176 सीटें आरक्षित की गई हैं.

 

ऑनलाइन सिस्टम से होगा नामांकन 

इस बार नामांकन पूरी तरह ऑनलाइन व्यस्था की गई है. इसके लिए आवेदन वेबसाइट पर जारी किए गए है. जो  www.rteranchi.in पर ही स्वीकार किए जाएंगे. चयन प्रक्रिया कंप्यूटरीकृत होगी. रैंडमाइज्ड लॉटरी सिस्टम से होगी.

 

इसके लिए 16 फरवरी से 15 मार्च तक विद्यार्थियो के नामांकन के लिए तारीख की घोषणा कर दी गई. इसके साथ ही दस्तावेज का सत्यापन 25 मार्च तक की जाएगी. लॉटरी से चयन सूची की घोषणा 28 मार्च को की जा सकती है. प्रथम चरण में नामांकन 31 मार्च से 10 अप्रैल तक होगी.

 

अभिभावकों की सहायता के लिए जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में हेल्प डेस्क बनाया गया है. प्रशासन ने सभी पात्र अभिभावकों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है.

 

जरूरी है ये दस्तावेज

जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण (राशन कार्ड/आधार) तथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) अपलोड करना अनिवार्य होगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही