Search

 
 
 

जामताड़ा में 382 छात्राओं के नामांकन को मंजूरी, गड़बड़ी पर होगी सख्त कार्रवाईः डीसी

बैठक में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुल 382 छात्राओं के नामांकन को मंजूरी दी गई. इनमें एसटी की 98, एससी की 32, ओबीसी की 107, अल्पसंख्यक वर्ग से 53 और बीपीएल वर्ग की 92 छात्राएं शामिल हैं.
 
बैठक में उपस्थित डीसी आलोक कुमार.

Jamtara : जामताड़ा जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय व झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 से 9वीं तक में नामांकन को लेकर बुधवार को डीसी आलोक कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी अनुशंसाएं विभागीय गाइडलाइन के अनुरूप होनी चाहिए. गड़बड़ी होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.


बैठक में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुल 382 छात्राओं के नामांकन को मंजूरी दी गई. इनमें एसटी की 98, एससी की 32, ओबीसी की 107, अल्पसंख्यक वर्ग से 53 और बीपीएल वर्ग की 92 छात्राएं शामिल हैं.

 


उपायुक्त ने निर्देश दिया कि चयन सूची के साथ-साथ श्रेणीवार प्रतीक्षा सूची भी तैयार की जाए. ताकि रिक्त सीटों पर पारदर्शिता के साथ नामांकन सुनिश्चित हो सके. डीसी ने आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था की भी समीक्षा की. उन्होंने पेयजल, बिजली, सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं हॉस्टल की स्थिति को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए. कहा कि विद्यालयों के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बैठक में डीईओ, डीएसई , प्रखंड स्तरीय अधिकारी व सभी आवासीय विद्यालयों के वार्डन उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही