Search

 
 
 

हजारीबाग में पत्रकार पर हमले का विरोध, जामताड़ा के पत्रकारों ने CM के नाम डीसी को सौंपा ज्ञापन

पत्रकार सुशांत सोनी के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में प्रेस क्लब जामताड़ा के पत्रकारों में आक्रोश है. पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जामताड़ा डीसी आलोक कुमार से मिला और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम ज्ञापन सौंपा.
 
डीसी को ज्ञापन सौंपते प्रेस क्लब जामताड़ा के प्रतिनिधि.

Jamtara : हजारीबाग में पत्रकार सुशांत सोनी के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में प्रेस क्लब जामताड़ा के पत्रकारों में आक्रोश है. पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जामताड़ा डीसी आलोक कुमार से मिला और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम ज्ञापन सौंपा.

 

ज्ञापन में कहा गया है कि 28 अप्रैल को पत्रकार के साथ मारपीट की घटना लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा प्रहार है. प्रेस क्लब के महासचिव कौशल सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री की मौजूदगी में पत्रकार के साथ मारपीट की घटना बेहद चिंताजनक है. दोषियों पर अविलंब कार्रवाई होनी चाहिए.  उपाध्यक्ष मनीष बरणवाल ने कहा कि पत्रकार को न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन तेज किया जाएगा.

 

 

प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री से तीन प्रमुख मांगें की हैं. इसमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने व पीड़ित पत्रकार को सुरक्षा प्रदान कर न्याय दिलाने की मांग शामिल है. इस मौके पर प्रेस क्लब जामताड़ा के अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, महासचिव कौशल सिंह, उपाध्यक्ष मनीष बरणवाल, पंकज मिश्रा, गोविंद मल्लिक, विष्णुदेव राम व रूपक शर्मा मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही