Search

 
 
 

वोटर लिस्ट से कोई भी मतदाता न छूटे, सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे: के. राजू

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू ने अपने संगठनात्मक दौरे के दौरान पलामू जिले के पांकी प्रखंड की पकड़िया ग्राम पंचायत और तरहसी प्रखंड के तरिया गांव का दौरा किया. वहां उन्होंने  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर वोटर लिस्ट और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की.
 
पलामू जिला की खबरें

Palamu: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू ने अपने संगठनात्मक दौरे के दौरान पलामू जिले के पांकी प्रखंड की पकड़िया ग्राम पंचायत और तरहसी प्रखंड के तरिया गांव का दौरा किया. वहां उन्होंने  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर वोटर लिस्ट और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की.

 

Uploaded Image

 

बैठक में के. राजू ने कांग्रेस के बूथ लेवल एजेंटों (BLA) को निर्देश दिया कि क्षेत्र का कोई भी पात्र मतदाता वोटर लिस्ट से छूटने न पाए. उन्होंने कहा कि बीएलए घर-घर जाकर लोगों की सहायता करें और आवश्यक फॉर्म भरवाकर सभी योग्य नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराएं, ताकि उनके लोकतांत्रिक अधिकार सुरक्षित रहें.

 

बैठक के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने प्रखंड और पंचायत अध्यक्षों से कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि सरकार की किसी भी योजना का लाभ पाने से कोई भी गरीब या पात्र व्यक्ति वंचित न रहे.

 

इस अवसर पर पलामू लोकसभा प्रभारी और कांके विधायक सुरेश बैठा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व मंत्री के.एन. त्रिपाठी, पलामू जिला प्रभारी विनय सिंहा दीपू, जिला अध्यक्ष बिमला कुमारी सहित संबंधित प्रखंडों और पंचायतों के पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही