Search

 
 
 

Entertainment News  : आमिर खान ने तीसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी, बोलें- बेहद सादगी से होगी…

बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान ने अपनी तीसरी शादी की खबरों पर मुहर लगा दी है. एक्टर ने पुष्टि की है कि वह 5 जुलाई को अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट  के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे.
 

Lagatar  Desk : बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान ने अपनी तीसरी शादी की खबरों पर मुहर लगा दी है. एक्टर ने पुष्टि की है कि वह 5 जुलाई को अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट  के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे. यह एक बेहद सादगी और निजी रजिस्टर्ड मैरिज होगी, जिसमें केवल परिवार के करीबी सदस्य ही शामिल होंगे.

 

 


आमिर खान ने शादी की तैयारियों पर क्या कहा

हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान आमिर खान ने अपनी शादी को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगा दिया. उन्होंने बताया कि 5 जुलाई को होने वाला समारोह बेहद निजी और सादगीपूर्ण होगा.

 

आमिर खान ने कहा,शादी 5 जुलाई को हो रही है. यह बहुत छोटा-सा समारोह होगा, जिसे हम घर पर ही आयोजित कर रहे हैं. इसमें सिर्फ दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ बेहद करीबी लोग शामिल होंगे.आमिर के इस बयान के बाद साफ हो गया है कि शादी में किसी तरह का भव्य आयोजन नहीं होगा.

 

 

सादगी होगी शादी की सबसे बड़ी खासियत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी बेहद सीमित मेहमानों की मौजूदगी में संपन्न होगी. बताया जा रहा है कि समारोह में करीब 100 से 150 मेहमान शामिल हो सकते हैं. वहीं, यह भी चर्चा है कि शादी का आयोजन रजिस्टर्ड मैरिज के साथ पारिवारिक रस्मों के रूप में किया जाएगा.रिपोर्ट्स के अनुसार, इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों को आमंत्रित नहीं किया गया है. केवल परिवार और करीबी दोस्तों को ही निमंत्रण भेजा गया है.


फैंस को अब शादी का इंतजार

आमिर खान के बयान के बाद उनकी शादी को लेकर तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है. अब फैंस 5 जुलाई का इंतजार कर रहे हैं, जब आमिर खान और गौरी स्प्रैट अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से नया नाम दे सकते हैं. हालांकि, शादी से जुड़ी अन्य तैयारियों और मेहमानों की सूची को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही