Search

 
 
 

Entertainment News : ‘महंगाई डायन’ गाना शेयर कर फंसे आमिर खान, विवाद के बाद  डिलीट किया वीडियो

आमिर खान प्रोडक्शंस ने हाल ही में अपनी चर्चित फिल्म ‘पीपली लाइव’ के लोकप्रिय गाने ‘महंगाई डायन खाए जात है’ का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, लेकिन यह पोस्ट देखते ही देखते विवाद का कारण बन गया
 

Lagatar  Desk :  आमिर खान प्रोडक्शंस ने हाल ही में अपनी चर्चित फिल्म ‘पीपली लाइव’ के लोकप्रिय गाने ‘महंगाई डायन खाए जात है’ का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, लेकिन यह पोस्ट देखते ही देखते विवाद का कारण बन गया. जिसके बाद प्रोडक्शन हाउस को पोस्ट डिलीट करना पड़ा.

 

 

Aamir Khan production house had to delete the video of Mahangi Daayan

16 साल पुराने गाने ने फिर बटोरी सुर्खियां

दरअसल, आमिर खान प्रोडक्शंस ने साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म पीपली लाइव के इस चर्चित गाने का एक वीडियो क्लिप अपने एक्स  हैंडल पर शेयर किया था. साथ ही इसके कैप्शन लिखा-उम्मीद है कि महंगाई डायन हमारा पीछा छोड़ देगी.वीडियो में गाने की वही चर्चित लाइनें शामिल थीं, जिनमें हर महीना उछले पेट्रोल जैसे बोल सुनाई देते हैं.

 

 

सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विवाद

पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कई लोगों ने इसे मौजूदा आर्थिक से जोड़कर देखा और आमिर खान को निशाने पर लेना शुरू कर दिया.एक यूजर ने लिखा-खान और वो भी देश के असली मुद्दों पर बात कर रहे हैं अब बॉयकॉट और ED की छापेमारी के लिए तैयार रहिए.वहीं कुछ लोगों ने फिल्म के जरिए उठाए गए मुद्दों की सराहना भी की और कहा कि पीपली लाइव आज भी उतनी ही प्रासंगिक लगती है.

 

बढ़ते विवाद के बाद हटाया पोस्ट

लगातार बढ़ती आलोचना और विवाद को देखते हुए आमिर खान प्रोडक्शंस ने कुछ ही समय बाद यह पोस्ट सोशल मीडिया से हटा दिया. हालांकि तब तक पोस्ट के स्क्रीनशॉट और वीडियो क्लिप्स इंटरनेट पर वायरल हो चुके थे.

 

पीपली लाइव ने उठाए थे कई सामाजिक मुद्दे

गौरतलब है कि पीपली लाइव अपने समय की चर्चित फिल्मों में से एक रही थी. फिल्म में बढ़ती महंगाई, ग्रामीण संकट, राजनीति और मीडिया के रवैये पर तीखा व्यंग्य किया गया था. फिल्म के गाने ‘महंगाई डायन’ को उस दौर में लोगों ने काफी पसंद किया था और यह लंबे समय तक चर्चा में रहा.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही