Search

 
 
 

Entertainment News : आमिर खान करेंगे तीसरी शादी, गौरी के साथ 5 जुलाई को लेंगे सात फेरे !

एक्टर आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. लंबे समय से उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी की खबरें सामने आ रही थीं, लेकिन अब एक्टर ने खुद इस पर मुहर लगा दी है.
 

Lagatar  Desk : एक्टर आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. लंबे समय से उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी की खबरें सामने आ रही थीं, लेकिन अब एक्टर ने खुद इस पर मुहर लगा दी है.

 

Aamir Khan cofirms his Marriage to gauri spratt to be done at july 5


हाल के ही एक इंटरव्यू में आमिर खान ने पुष्टि की कि वह 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट के साथ शादी करने जा रहे है. इससे पहले दोनों का कहना था कि शादी उनकी प्राथमिकता नहीं है और वे अपने रिश्ते से खुश हैं, लेकिन अब उन्होंने अपने संबंध को नया नाम देने का फैसला किया है.

 


5 जुलाई को होगी शादी

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी 5 जुलाई को होने जा रही है. एक्टर के मुताबिक, समय के साथ उनका रिश्ता और मजबूत हुआ है और अब दोनों ने इसे आधिकारिक रूप देने का निर्णय लिया है. आमिर ने कहा कि गौरी के साथ उन्हें एक सुकून भरा और मजबूत रिश्ता महसूस होता है. उनके इस ऐलान के बाद फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं.

Aamir Khan cofirms his Marriage to gauri spratt to be done at july 5


आमिर के घर पर होगा निजी समारोह

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी का आयोजन बेहद निजी और सादगीपूर्ण तरीके से किया जाएगा. यह समारोह आमिर खान के घर पर ही आयोजित होगा, जिसमें केवल परिवार और करीबी लोग शामिल होंगे.हालांकि मेहमानों की आधिकारिक सूची सामने नहीं आई है, लेकिन चर्चा है कि बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान भी इस खास मौके का हिस्सा बन सकते हैं.


आमिर खान की पिछली शादियां

आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी. इस शादी से उनके दो बच्चे हैं -जुनैद खान और इरा खान.इसके बाद आमिर ने फिल्म निर्माता किरण राव से दूसरी शादी की. दोनों का एक बेटा है, आजाद राव खान. हालांकि बाद में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही