Search

 
 
 

Entertainment News: प्रणित मोरे के बाद मधुर विरली की रेप पर घिनौनी कॉमेडी, उर्फी जावेद का गुस्सा फूटा

Entertainment : प्रणित मोरे के बाद मधुर विरली की रेप पर घिनौना कॉमेडी की वीडीयो तेजी से वायरल हो रही है.
 

Entertainment : प्रणित मोरे के बाद मधुर विरली की रेप पर घिनौना कॉमेडी की वीडीयो तेजी से वायरल हो रही है. वायरल वीडियो में, मधुर विरली ने कहा कि, '10 रेप केस होते हैं, तो 9 ऐसे होते हैं जिनका सिर्फ रेप होता है और एक के साथ होता है रेप के बाद हत्या. मुझे लगता है वो रेप केस तब होता होगा जब रेप के तुरंत बाद लड़का उठता होगा और बंदी बोलती होगी, 'अरे, गले नहीं मिलोगे, कडल नहीं करोगे क्या इसके बाद?' तब लड़का चाकू' मारता होगा, 'चाकू के साथ गले लग कर ले.

 

उर्फी जावेद ने नाराजगी जताई 

 इस पर उर्फी जावेद ने कॉमेडियन मधुर विरली को 'रेप जोक्स' के लिए फटकारते हुए वीडियो शेयर किया है. उर्फी ने कॉमेडियन पर गुस्सा जाहिर कर उर्फी जावेद ने ऐसी बातें कहने और उन्हें मजाक बताने के लिए मधुर विरली की आलोचना की है. साथ ही ऐसे कंटेंट को सामान्य मानने पर नाराजगी जताई है. उर्फी ने कहा कि, 'क्या अब हम रेप के बारे में मजाक कर रहे हैं?  मेल कॉमेडियन प्लीज, अपनी टीम में कुछ महिलाओं को शामिल करें ताकि आप में थोड़ी समझदारी आए, बेवकूफों'


मधुर विरली की इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट

क्लिप के चर्चा में आते ही इसकी आलोचना बढ़ने लगी. जिसके बाद मधुर विरली ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है. जिससे चल रहे विवाद और बढ़ गए है और सोशल मीडिया यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएँ सामने आईं है.

 

विवाद का कारण

यह विवाद प्रणित मोरे के एक लाइव शो के दौरान, जब दर्शकों में से हिमांशु जांगड़ा को बातचीत में शामिल किया गया था. इस बातचीत में जांगड़ा ने एक महिला को डेट पर ले जाने और बिरयानी पर लगभग 370 रुपये खर्च करने के बारे में बताया था. लाकिन लोगों को गुस्सा तब आया जब उसने कहा कि चूंकि उन्होंने खाने का खर्च उठाया था, इसलिए वे बदले में इंटिमेसी की उम्मीद कर रहे थे. बाद में क्लिप देखने वाले कई दर्शकों ने जांगड़ा पर डेटिंग को लेन-देन की तरह देखने और महिला को ऐसी चीज समझने का आरोप लगाया, जिसे खाने पर खर्च किए गए पैसे के बदले 'हासिल' किया जा सकता है.

प्रणित मोरे ने जताया अफसोस

प्रणित मोरे ने शनिवार को एक वीडियो में इस मुद्दे पर बात कि है. उन्होंने उन कमेंट्स को बढ़ावा देने में अपनी भूमिका मानी व हालात जिस तरह से बिगड़े, उस पर अफसोस जताया है. अब तक चुप रहने की वजह बताते हुए कहा कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था, इसलिए वे पहले इन बातों का जवाब नहीं दे पाए. उन्होंने माना कि 'क्राउड-वर्क' सेगमेंट के दौरान दर्शकों में से एक व्यक्ति के साथ बातचीत करते हुए कई अपमानजनक टिप्पणियां की गई थीं, लेकिन कमरे का माहौल बदलता चला गया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही