Search

 
 
 

Entertainment News : रिकॉर्डतोड़ कमाई के बाद अब ‘धुरंधर’ यूनिवर्स करेगा बड़ा धमाका

धुरंधर और धुरंधर 2 की ऐतिहासिक सफलता के बाद अब मेकर्स ने फैंस के लिए एक और बड़ा सरप्राइज प्लान किया है. दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर भारतीय सिनेमा में नया इतिहास रच दिया है.
 

Lagatar desk : धुरंधर और धुरंधर 2 की ऐतिहासिक सफलता के बाद अब मेकर्स ने फैंस के लिए एक और बड़ा सरप्राइज प्लान किया है. दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर भारतीय सिनेमा में नया इतिहास रच दिया है. अब जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे ने संकेत दिए हैं कि ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइज़ी की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है और साल के अंत तक दर्शकों को कुछ खास देखने को मिल सकता है.

 


साल के आखिर में मिलेगा बड़ा सरप्राइज

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे ने कहा कि मेकर्स अभी भी ‘धुरंधर’ यूनिवर्स पर काम कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस साल के अंत तक दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज तैयार किया जा रहा है.

उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं. फैंस कयास लगा रहे हैं कि कहीं मेकर्स धुरंधर 3 या फिर किसी स्पिन-ऑफ प्रोजेक्ट की तैयारी तो नहीं कर रहे.

 

क्या ‘धुरंधर 3’ पर काम शुरू होगा?

फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. माना जा रहा है कि निर्देशक आदित्य धर आने वाले समय में नए प्रोजेक्ट्स पर ध्यान देंगे. खबरों के मुताबिक वह रणवीर सिंह के साथ एक बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी कर सकते हैं. हालांकि अभी निर्देशक काम से ब्रेक लेकर परिवार के साथ समय बिता रहे हैं.

 


थिएटर्स में रिलीज हो सकती है ‘मेकिंग ऑफ धुरंधर’

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स अब ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ की मेकिंग पर आधारित एक खास डॉक्यूमेंट्री या बिहाइंड-द-सीन्स फिल्म रिलीज करने की योजना बना रहे हैं.इस प्रोजेक्ट में दिखाया जाएगा कि फिल्मों की शूटिंग कैसे हुई, किन लोकेशंस पर काम किया गया और मेकर्स को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा. इसमें कलाकारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और अनदेखे फुटेज भी शामिल होंगे.

 

खास बात यह है कि दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट ने अब तक बहुत कम इंटरव्यू दिए हैं. माना जा रहा है कि उन्हीं इंटरव्यूज को इस स्पेशल प्रोजेक्ट का हिस्सा बनाया जाएगा, ताकि दर्शकों को फिल्म के पीछे की कहानी भी देखने को मिले.

 


‘धुरंधर’ फ्रेंचाइज़ी की रिकॉर्डतोड़ कमाई

धुरंधर ने दिसंबर 2025 में रिलीज के बाद दुनियाभर में करीब 1307 करोड़ की कमाई की थी. वहीं भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 840 करोड़ से ज्यादा रहा.दूसरी ओर, धुरंधर 2 अब भी सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने 50 दिनों में वर्ल्डवाइड लगभग 1791 करोड़ का कारोबार कर लिया है.

 

 

 इसी के साथ यह दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी भारतीय फिल्म बन चुकी है.दोनों फिल्मों की कुल कमाई 3000 करोड़ के पार पहुंच चुकी है, जो भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

 

 

 


 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही