Search

 
 
 

Entertainment  News : कान्स फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन की शानदार वापसी, ब्लू गाउन में बिखेरा जलवा

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के रेड कार्पेट पर शानदार एंट्री की. हर साल की तरह इस बार भी उनका लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया.
 

Lagatar desk : लंबे इंतजार के बाद आखिरकार ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के रेड कार्पेट पर शानदार एंट्री की. हर साल की तरह इस बार भी उनका लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया. ऐश्वर्या ने अपने ग्लैमरस अंदाज और रॉयल स्टाइल से एक बार फिर साबित कर दिया कि कान्स की असली क्वीन वही हैं.

 

पहना अमित अग्रवाल का कस्टम गाउन

 

ब्लू गाउन में दिखीं बेहद ग्लैमरस

ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस खास मौके पर डिजाइनर अमित अग्रवाल का कस्टम मेड गाउन पहना. डीप सैफायर ब्लू शेड का यह आउटफिट बेहद क्लासी और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन में तैयार किया गया था. जैसे ही ऐश्वर्या रेड कार्पेट पर उतरीं, सभी कैमरों का फोकस उनकी ओर हो गया.

 

गाउन में बॉडी-हगिंग फिट के साथ मरमेड सिल्हूट दिया गया था, जो नीचे जाकर खूबसूरत फ्लेयर में बदल रहा था. पूरे आउटफिट पर सेक्विन, एम्बेलिशमेंट और वेव पैटर्न का शानदार काम किया गया था, जो कैमरों की फ्लैश में बेहद आकर्षक नजर आ रहा था.

 

गाउन को बनाने में लगे 1500 घंटे

 

1500 घंटे में तैयार हुआ खास गाउन

डिजाइनर अमित अग्रवाल ने इस गाउन में अपनी सिग्नेचर क्रिस्टल वेन एम्ब्रॉयडरी तकनीक का इस्तेमाल किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस आउटफिट को तैयार करने में 1500 घंटे से ज्यादा का समय लगा.ऑफ-शोल्डर नेकलाइन, स्ट्रक्चर्ड शोल्डर डिजाइन और फिटेड सिल्हूट ने ऐश्वर्या के पूरे लुक को बेहद पावरफुल और एलिगेंट बना दिया.

 

फ्लोइंग ड्रेप ने बढ़ाया ड्रामा

ऐश्वर्या के लुक की खास बात उनकी फ्लोइंग ड्रेप भी रही, जिसे उन्होंने दोनों हाथों में कैरी किया. चलते वक्त इस ट्रेल ने उनके आउटफिट को शानदार मूवमेंट दिया और पूरे लुक में रॉयल टच जोड़ दिया.साटन फिनिश और वेवी बॉर्डर वाली यह ड्रेप रेड कार्पेट पर बेहद आकर्षक लग रही थी.

 

जूलरी ने लुक को बनाया क्लासी

जूलरी और मेकअप ने बढ़ाई खूबसूरती

ऐश्वर्या ने अपने लुक को ज्यादा ओवरड्रामेटिक रखने के बजाय एलिगेंट टच दिया. उन्होंने Renée लेबल का ब्लू स्टोन डिटेलिंग वाला डायमंड नेकलेस पहना, जो उनके गाउन के साथ परफेक्ट मैच कर रहा था.इसके साथ उन्होंने स्टेटमेंट रिंग्स और अपनी वी-शेप वेडिंग रिंग भी पहनी. सॉफ्ट ग्लैम मेकअप, साइड-पार्टेड वेवी हेयर और उनकी खूबसूरत मुस्कान ने पूरे लुक को ग्रेसफुल फिनिश दी.

 

 

सोशल मीडिया पर फैंस ने की जमकर तारीफ

ऐश्वर्या का लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी खूब तारीफ की. कई यूजर्स ने उन्हें कान्स की क्वीन बताया, तो कुछ ने इसे पिछले चार सालों का उनका सबसे बेहतरीन लुक कहा.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही