Search

 
 
 

Ranchi News : घरेलू विवाद में महिला व बच्चे के साथ मारपीट का आरोप, आयुष ICU में भर्ती

जिले के बीआईटी मेसरा थाना क्षेत्र से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां घरेलू विवाद में एक महिला और उसके ढाई साल के बेटे को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है. इस संबंध में पीड़िता ने बीआईटी मेसरा ओपी में आवेदन दिया है.
 

Ranchi :  जिले के बीआईटी मेसरा थाना क्षेत्र से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां घरेलू विवाद में एक महिला और उसके ढाई साल के बेटे को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है. इस संबंध में पीड़िता ने बीआईटी मेसरा ओपी में आवेदन दिया है. 

 

आवेदन में पीड़िता ने बताया है कि रात करीब 10 बजे उसका भैसुर विकास पासवान घर पहुंचा और पांच हजार रुपये मांगने लगा. विकास ने आरोप लगाया कि उसका भाई अपनी कमाई का सारा पैसा मुझे दे देता है और घर खर्च नहीं चल रहा है.

 

महिला के अनुसार, जब उसने विकास पासवान को अपने भाई से पैसे मांगने के लिए बात करने को कहा तो वह आगबबूला हो गया. आरोप है कि विकास पासवान ने गंदी-गंदी गालियां दीं और उसके साथ मारपीट की. यह भी आरोप है कि उसने ढाई साल के बेटे आयुष कुमार के सिर और नाक पर पत्थर से मारा.

 

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ बदतमीजी की और धमकी भी दी. घटना के बाद पड़ोसियों की मदद से महिला किसी तरह अपने बच्चे को लेकर मेसरा अस्पताल पहुंची. वहां बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती किया गया, जहां चार दिनों तक इलाज चला. इलाज से जुड़े दस्तावेज भी पुलिस को सौंपे गए हैं.

 


पीड़िता ने आरोपी विकास पासवान उर्फ विकास कुमार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही