Search

 
 
 

Latehar News : बीरेंद्र राम ने बरवाडीह SDPO का पदभार संभाला, पहले भी थाना प्रभारी के रूप में दे चुके हैं सेवा

बीरेंद्र राम ने बरवाडीह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) के रूप मे  अपना पदभार ग्रहण कर लिया है. इससे पूर्व वे साल 2010 से 2012 तक बरवाडीह थाना प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. फिर से उनका बरवाडीह में पदस्थापन होने से लोगों में खासा उत्साह देखा  जा रहा है.
 

Latehar :   बीरेंद्र राम ने बरवाडीह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) के रूप मे  अपना पदभार ग्रहण कर लिया है. इससे पूर्व वे साल 2010 से 2012 तक बरवाडीह थाना प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. फिर से उनका बरवाडीह में पदस्थापन होने से लोगों में खासा उत्साह देखा  जा रहा है.

 

पदभार ग्रहण करने के बाद बीरेंद्र राम ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना, आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और शांति व सुरक्षा कायम रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कार्य किया जाएगा.

 

नवपदस्थापित एसडीपीओ ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को टीम भावना के साथ कार्य करने की बात कही. कहा कि आम जनता का विश्वास जीतना पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि लोगों की समस्याओं पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाएगी. उनके योगदान के बाद थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही