Search

 
 
 

Entertainment News : आकांक्षा चमोला ने अपनी सेक्शुअलिटी पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- लड़कियों के साथ...

रियलिटी शो के हालिया एपिसोड में एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया
 

Lagatar Desk : रियलिटी शो के हालिया एपिसोड में एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया. यह मामला तब सामने आया, जब शो की कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने उनके निजी जीवन से जुड़ा राज उजागर कर दिया. इस खुलासे के बाद आकांक्षा भावुक हो गईं और होस्ट रितेश देशमुख व फराह खान के सामने अपनी बात खुलकर रखी.

 

 

श्रेया के खुलासे से भावुक हुई आकांक्षा

एपिसोड के दौरान आकांक्षा को बताया गया कि श्रेया कालरा ने उनका निजी राज अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ साझा किया. यह सुनकर आकांक्षा काफी हर्ट हुई और रोने लगी .बाद में उन्हें वह वीडियो भी दिखाया गया, जिसमें श्रेया उनके सीक्रेट के बारे में बात करती नजर आई.

 

'लड़कियों के साथ भी रहे हैं मेरे रिश्ते'

होस्ट रितेश देशमुख के पूछने पर आकांक्षा ने बिना झिझक अपनी सेक्शुअलिटी पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा,शादी से पहले मेरे कुछ लड़कियों के साथ रिश्ते रहे हैं. वे बहुत ज्यादा इंटिमेट नहीं थे, लेकिन मैं कुछ लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में जरूर रही हूं. मुझे लड़कियां पसंद हैं और मैं उनकी तरफ आकर्षित होती हूं. उनके साथ मुझे एक अलग तरह का सुकून और सुरक्षा का एहसास होता है. वे मेरा सेफ स्पेस हैं.

 

'महिलाओं के बीच खुद को ज्यादा सहज महसूस करती हूं'

आकांक्षा ने आगे बताया कि बचपन से ही उन्हें अपनी मां और बहन के साथ सबसे ज्यादा कंफर्ट महसूस होता था. समय के साथ उन्होंने महसूस किया कि वह महिलाओं के बीच खुद को ज्यादा सुरक्षित और सहज महसूस करती हैं. उनके मुताबिक, महिलाओं के प्रति उनका आकर्षण उनके लिए एक सच्ची और सम्मानजनक भावना है.

 

रितेश देशमुख ने बढ़ाया हौसला

अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात करने के लिए होस्ट रितेश देशमुख ने आकांक्षा की हिम्मत की सराहना की. वहीं, शो में यह खुलासा सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है और दर्शक इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही