Search

 
 
 

Entertainment News : आकांक्षा चमोला के लॉकअप 2 में खुलासों के बाद परिवार में मचा हंगामा, बोलीं- कोई खुश नहीं

लॉकअप 2 खत्म होने के बाद भी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. शो के दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई ऐसे राज खोले, जिनकी खूब चर्चा हुई.
 

Lagatar desk : लॉकअप 2 खत्म होने के बाद भी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. शो के दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई ऐसे राज खोले, जिनकी खूब चर्चा हुई. अब शो से बाहर आने के बाद आकांक्षा ने बताया है कि उनके इन खुलासों पर परिवार का क्या रिएक्शन रहा.

शो में आकांक्षा ने किए थे कई बड़े खुलासे

लॉकअप 2’ में एंट्री के बाद ही आकांक्षा चमोला ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि टीवी एक्टर गौरव खन्ना से उनका रिश्ता खत्म होने की कगार पर है और दोनों तलाक लेने जा रहे हैं. आकांक्षा के इन खुलासों ने शो की टीआरपी और दर्शकों के बीच चर्चा को खूब बढ़ाया. हालांकि, अब अभिनेत्री ने बताया है कि उनके परिवार के लिए इन बातों को स्वीकार करना आसान नहीं रहा.

 

परिवार तलाक की बात से था वाकिफ

शो से बाहर आने के बाद आकांक्षा ने बताया कि उनके परिवार को गौरव खन्ना से तलाक की बात पहले से पता थी. लेकिन उनकी निजी पसंद से जुड़ा खुलासा परिवार के लिए चौंकाने वाला था.हाल ही में तेजस्वी प्रकाश ने आकांक्षा से बातचीत में उनके परिवार की प्रतिक्रिया के बारे में सवाल किया था. इसके जवाब में आकांक्षा ने बताया कि परिवार उनके कुछ बयानों से काफी नाराज है और खास तौर पर उनकी लड़कियों के प्रति आकर्षण वाली बात को लेकर परिवार सहज नहीं है.

 

पब्लिसिटी के लिए नहीं कही थी तलाक की बात

आकांक्षा ने यह भी साफ किया कि उन्होंने शो में तलाक को लेकर जो बात कही थी, वह किसी पब्लिसिटी स्टंट का हिस्सा नहीं थी. अभिनेत्री के मुताबिक, उनका और गौरव खन्ना का रिश्ता लंबे समय से मुश्किल दौर से गुजर रहा है और अब दोनों जल्द ही कानूनी तौर पर अलग होने की प्रक्रिया पूरी करेंगे.

 

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की शादी को करीब 10 साल हो चुके हैं. अब दोनों के रिश्ते के खत्म होने की खबर एक बार फिर चर्चा में है. आकांक्षा का कहना है कि जल्द ही वह तलाक के दस्तावेजों पर साइन करेंगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही