Search

 
 
 

Entertainment news : लॉक अप 2 का फिनाले आज, आकांक्षा चमोला हुई शो से बाहर

रियलिटी शो लॉक अप 2 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. आज यानी 5 अगस्त को शो के विजेता का ऐलान होगा. वहीं ग्रैंड फिनाले से पहले मेकर्स ने दूसरे फाइनलिस्ट के नाम का खुलासा कर दिया है
 

Lagatar desk : रियलिटी शो लॉक अप 2 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. आज यानी 5 अगस्त को शो के विजेता का ऐलान होगा. वहीं ग्रैंड फिनाले से पहले मेकर्स ने दूसरे फाइनलिस्ट के नाम का खुलासा कर दिया है. शिवांगी जोशी के बाद अब श्रेया कालरा ने भी फिनाले में अपनी जगह पक्की कर ली है.

 

श्रेया कालरा बनीं दूसरी फाइनलिस्ट

हालिया एपिसोड में मेकर्स ने गेम में बड़ा ट्विस्ट लाते हुए दूसरे फाइनलिस्ट का फैसला कंटेस्टेंट्स पर छोड़ दिया. अनडिजर्विंग कंटेस्टेंट्स आकांक्षा चमोला, शिल्पा शिंदे और राम कपूर ने आपसी सहमति से श्रेया कालरा को दूसरा फाइनलिस्ट चुना. अब ग्रैंड फिनाले में श्रेया, पहले से फाइनलिस्ट बनीं शिवांगी जोशी के साथ ट्रॉफी के लिए मुकाबला करती नजर आएंगी.

 

वहीं, वरुण यादव, योगेश रावत और श्रेया कालरा ने मिलकर आकांक्षा चमोला को शो से बाहर करने का फैसला लिया. इस निर्णय से आकांक्षा काफी भावुक और नाराज नजर आईं. उन्हें इस बात का भी दुख था कि राम कपूर और वरुण यादव ने उन्हें सबसे कम डिजर्विंग कंटेस्टेंट माना. शो से बाहर जाते समय उन्होंने किसी भी कंटेस्टेंट से विदाई नहीं ली. हालांकि, उन्होंने सिर्फ शिवांगी जोशी को गले लगाया और फिर घर से बाहर चली गईं.

हालांकि ग्रैंड फिनाले का प्रसारण अभी होना बाकी है, लेकिन सोशल मीडिया पर कई अनऑफिशियल रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि श्रेया कालरा ने लॉक अप 2 की ट्रॉफी जीत ली है. इन रिपोर्ट्स के अनुसार योगेश रावत पहले रनर-अप और शिवांगी जोशी तीसरे स्थान पर रही हैं. हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक किसी भी विजेता का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. ऐसे में इन दावों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है.

 

विनर को मिलेगी 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी

शो के विजेता को 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी दी जाएगी. वहीं, अन्य फाइनलिस्ट्स को कोई कैश प्राइज नहीं मिलेगा. हालांकि, योगेश रावत शो के एक टास्क में पहले ही 10 लाख रुपये जीत चुके हैं.लॉक अप 2 का ग्रैंड फिनाले 5 अगस्त 2026 (बुधवार) को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा. अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि आखिर इस सीजन की ट्रॉफी किस कंटेस्टेंट के नाम होगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही