Search

 
 
 

Entertainment News : 'लॉक अप' 2 में आकांक्षा का चौंकाने वाला खुलासा, शादी के 10 साल बाद गौरव से लेंगी तलाक

रियलिटी शो 'लॉक अप' 2  में एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है.'लॉक अप' सीजन 2 के प्रीमियर के दौरान पति गौरव खन्ना से तलाक लेने की बात बताई है.
 

Lagatar Desk  : रियलिटी शो 'लॉक अप' 2  में एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है.'लॉक अप' सीजन 2 के प्रीमियर के दौरान पति गौरव खन्ना से तलाक लेने की बात बताई है.दरअसल प्रीमियर के दौरन शो के होस्ट उन्हें एक राज शेयर करने को कहते है.जिसके बाद एक्ट्रेस ने ये खुलासा किया जिसे सुन सब हैरान हो गए.

 

 

आकांक्षा चमोला ने शो के इंट्रोडक्शन राउंड के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की. 'एक्सपोज' कार्ड टास्क में कंटेस्टेंट्स से कहा गया कि वे अपने या अपने साथ रहने वाले दूसरे कंटेस्टेंट्स के बारे में कोई राज बताएं.

 

 

आकांक्षा ने बताया,तो, मैं और गौरव डिवोर्स ले रहे हैं. उन्होंने आगे बताया हम पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और यह बात पब्लिक नहीं हुई थी. लेकिन अब  इतना कहते ही वह भावुक हो गईं. उन्होंने कहा -तो, यही मेरा राज है.

 

आकांक्षा ने यह भी साफ किया कि अलग होने का फैसला आपसी था. वह और गौरव खन्ना पिछले एक साल से इस बारे में बात कर रहे थे. उन्होंने कहा, 'यह आपसी फैसला था. हम पिछले एक साल से इस पर बात कर रहे थे.

 

उन्होंने यह भी कहा कि अलग होने के बावजूद उनके रिश्ते अच्छे हैं. एक्ट्रेस ने कहा, 'मेरे और गौरव के बीच सब ठीक है. हम अब भी एक-दूसरे से बात करते हैं. हमें नहीं लगता कि हम पार्टनर के तौर पर एक-दूसरे के लिए सही हैं, क्योंकि हम दोनों का फ्यूचर को लेकर नजरिया बहुत अलग है और अफसोस की बात है कि वह फ्यूचर एक-दूसरे के साथ नहीं है.एक ऑडिशन में मिलने के बाद आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था. उन्होंने 24 नवंबर, 2016 को गौरव खन्ना के होमटाउन कानपुर में शादी की.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही